पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान? 10 लाख से कम में ये 5 CNG कारें देंगी जबरदस्त माइलेज और बचत का भरोसा
Best CNG Cars Under 10 Lakh: ईंधन की कीमतें जेब पर भारी पड़ रही हैं, तब CNG कारें मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी हैं। पेट्रोल और डीजल की तुलना में CNG गाड़ियां ज्यादा माइलेज देती हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Maruti Swift CNG (Source. Maruti Swift CNG)
CNG Cars Mileage Comparison: आज के दौर में जब ईंधन की कीमतें जेब पर भारी पड़ रही हैं, तब CNG कारें मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी हैं। पेट्रोल और डीजल की तुलना में CNG गाड़ियां ज्यादा माइलेज देती हैं और चलाने में भी सस्ती साबित होती हैं। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है, तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 लोकप्रिय CNG कारों के बारे में, जो कम खर्च में ज्यादा फायदा देती हैं।
1. Maruti Swift CNG: स्टाइल और माइलेज का परफेक्ट मेल
भारतीय ग्राहकों के बीच Swift CNG एक भरोसेमंद नाम है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.20 लाख से 9.20 लाख रुपये के बीच है। CNG मोड में यह 32.85 Km/kg का शानदार माइलेज देती है। सुरक्षा के लिहाज से अब सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स मिलते हैं। फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। स्टाइलिश लुक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
2. Tata Punch CNG: कम बजट में दमदार SUV
अगर आप SUV का शौक रखते हैं, तो Tata Punch CNG एक मजबूत दावेदार है। इसकी कीमत 7.30 लाख से 10.17 लाख रुपये तक जाती है। ARAI के अनुसार यह 26.99 Km/kg का माइलेज देती है। डुअल सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल एयरबैग और मजबूत बॉडी इसे सुरक्षित और प्रैक्टिकल बनाते हैं। माइक्रो-SUV डिजाइन और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे शहर और गांव दोनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
3. Maruti Suzuki WagonR CNG: ज्यादा माइलेज, कम खर्च
WagonR CNG देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली लोकप्रिय CNG कारों में से एक है। इसकी कीमत 6.69 लाख से 7.14 लाख रुपये के बीच है। 34.05 Km/kg का माइलेज इसे डेली ऑफिस जाने वालों के लिए खास बनाता है। 1.0-लीटर K-Series इंजन और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ Maruti का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसे मिडिल क्लास का भरोसेमंद साथी बनाता है।
ये भी पढ़े: Hyundai Venue का नया अवतार, 80,000 बुकिंग पार, क्या ये SUV बनी पहली पसंद?
4. Nissan Magnite CNG: प्रीमियम फीचर्स के साथ वैल्यू-फॉर-मनी SUV
Magnite CNG की शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये है और यह 27.6 Km/kg का माइलेज देती है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और 6 एयरबैग्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसका स्टाइलिश डिजाइन युवाओं को खासा पसंद आता है। हालांकि छोटे शहरों में Nissan का सर्विस नेटवर्क सीमित हो सकता है।
क्या CNG कार है सही फैसला?
अगर आप कम खर्च में ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस चाहते हैं, तो ये CNG कारें आपके लिए समझदारी भरा निवेश साबित हो सकती हैं। सही विकल्प चुनकर आप हर महीने ईंधन पर बड़ी बचत कर सकते हैं।
