रेट्रो लुक, मॉडर्न पावर, नई Triumph Speed Twin 1200 का टेस्ट म्यूल स्पॉट, क्या बदल जाएगा राइडिंग का मज़ा?
Speed Twin 1200: Triumph Motorcycles अपनी पॉपुलर मॉडर्न-क्लासिक मोटरसाइकिल Triumph Speed Twin 1200 को बड़े अपडेट के साथ पेश करने की तैयारी में है।
- Written By: सिमरन सिंह
Triumph Motorcycles (Source. Triumph)
New Triumph Bike: ब्रिटिश बाइक निर्माता Triumph Motorcycles अपनी पॉपुलर मॉडर्न-क्लासिक मोटरसाइकिल Triumph Speed Twin 1200 को बड़े अपडेट के साथ पेश करने की तैयारी में है। हाल ही में विदेशों में इस बाइक के ‘टेस्ट म्यूल’ को देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी परफॉर्मेंस और राइड क्वालिटी में बड़ा सुधार करने जा रही है। नई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि ट्रायम्फ क्लासिक डिजाइन को बरकरार रखते हुए इंजीनियरिंग को आधुनिक बना रही है, ताकि अगली पीढ़ी के राइडर्स को और भी बेहतर अनुभव मिल सके।
नया फ्रेम डिजाइन: हल्की और ज्यादा फुर्तीली
इस बार का सबसे बड़ा बदलाव बाइक के फ्रेम में देखने को मिल रहा है। पहले जहां डुअल-क्रेडल फ्रेम दिया जाता था, अब उसकी जगह ऐसा डिजाइन लाया गया है जिसमें इंजन को ‘Stressed Member’ के रूप में इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक का मकसद बाइक की स्ट्रक्चरल मजबूती बढ़ाना और कुल वजन घटाना है। नतीजा बेहतर कंट्रोल, ज्यादा फुर्ती और कॉर्नरिंग में आत्मविश्वास।
सस्पेंशन में बड़ा बदलाव
पारंपरिक ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स को हटाकर अब पीछे की ओर Link-type Monoshock सस्पेंशन दिया गया है। परफॉर्मेंस के नजरिए से यह बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। यह नया सेटअप तेज रफ्तार पर बेहतर स्थिरता देगा और हैंडलिंग को ज्यादा सटीक बनाएगा। हालांकि रेट्रो लुक पसंद करने वालों को यह बदलाव थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन राइड क्वालिटी के मामले में यह बड़ा फायदा साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
टायर और ब्रेकिंग: रेसिंग ग्रिप का भरोसा
टेस्टिंग मॉडल में 17-इंच अलॉय व्हील्स बरकरार रखे गए हैं। बेहतर ग्रिप के लिए इसमें Metzeler Racetec RR K3 टायर लगाए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में आगे की ओर Brembo कैलिपर्स के साथ 320 mm के डुअल डिस्क ब्रेक और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक का सेटअप दिखा है। नया फ्रेम और सस्पेंशन इन ब्रेक्स की क्षमता को और प्रभावी बनाएंगे।
ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान? 10 लाख से कम में ये 5 CNG कारें देंगी जबरदस्त माइलेज और बचत का भरोसा
इंजन और पावर: दम वही, अंदाज़ नया
बाइक में 1,200 cc पैरेलल-ट्विन इंजन ही देखने को मिल सकता है। मौजूदा मॉडल में यह इंजन 103.5 hp की पावर और 112.5 Nm का टॉर्क देता है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद है कि उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ तकनीकी बदलाव किए जाएंगे, जिससे पावर डिलीवरी और भी स्मूद हो सके।
क्लासिक पहचान के साथ मॉडर्न तेवर
ट्रायम्फ की रणनीति साफ है Speed Twin 1200 को आधुनिक बनाना, लेकिन उसकी रेट्रो पहचान को बनाए रखना। नया फ्रेम और मोनोशॉक सस्पेंशन इसे मॉडर्न स्पोर्ट्स-क्लासिक सेगमेंट में और मजबूत बनाएंगे। यह बाइक उन राइडर्स को खास पसंद आएगी, जो स्टाइल के साथ शार्प राइडिंग डायनामिक्स चाहते हैं।
