सिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Commuter Bike सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कम कीमत, बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च की वजह से यह बाइक्स रोज़ ऑफिस या कॉलेज आने-जाने वालों के लिए पहली पसंद बन चुकी हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Honda Shine 100 (Source. Honda)
Honda Shine Vs Splendor: भारतीय बाजार में कम्यूटर बाइक सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कम कीमत, बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च की वजह से यह बाइक्स रोज़ ऑफिस या कॉलेज आने-जाने वालों के लिए पहली पसंद बन चुकी हैं। इसी सेगमेंट में Honda Shine 100 ने अपनी मजबूत जगह बनाई है। इसका सीधा मुकाबला Hero Splendor Plus से है, लेकिन कीमत और फीचर्स के मामले में यह कई खरीदारों को आकर्षित कर रही है।
Honda Shine 100 की कीमत: बजट में बढ़िया डील
दिल्ली में Honda Shine 100 की एक्स-शोरूम कीमत 65,243 रुपये है। वहीं इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 77,111 रुपये तक पहुंचती है। शहर के अनुसार कीमत में थोड़ा बदलाव संभव है। खास बात यह है कि यह बाइक Hero Splendor Plus से लगभग 10,000 रुपये तक सस्ती पड़ती है। कम बजट में भरोसेमंद और टिकाऊ बाइक की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक बड़ा फायदा है। कम कीमत में होंडा की क्वालिटी और मजबूत परफॉर्मेंस मिलना इसे खास बनाता है।
इंजन और परफॉर्मेंस: शहर के ट्रैफिक में स्मूद राइड
Honda Shine 100 में 98.98cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसमें PGM-FI और eSP टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 7.38 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। रोजमर्रा की शहर की सवारी के लिए यह पावर काफी संतुलित है। बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो ट्रैफिक में स्मूद और झटके-रहित राइड का अनुभव देता है। सिर्फ 99 किलो वजन होने के कारण इसे संभालना आसान है, खासकर नए राइडर्स और कम कद वाले लोगों के लिए। 85 kmph की टॉप स्पीड इसे एक संतुलित और सुरक्षित कम्यूटर बाइक बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल
माइलेज: पेट्रोल बचत में नंबर वन
Honda Shine 100 की सबसे बड़ी ताकत इसका माइलेज है। कंपनी के अनुसार यह बाइक 65 kmpl तक का माइलेज देती है। कई यूजर्स को वास्तविक इस्तेमाल में 65 से 68 kmpl तक का माइलेज मिल रहा है। 9 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी तय करने में मदद करता है। साथ ही eSP टेक्नोलॉजी का आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर ट्रैफिक में फ्यूल बचाने में कारगर साबित होता है।
ये भी पढ़े: रेट्रो लुक, मॉडर्न पावर, नई Triumph Speed Twin 1200 का टेस्ट म्यूल स्पॉट, क्या बदल जाएगा राइडिंग का मज़ा?
मेंटेनेंस और वारंटी: जेब पर हल्का खर्च
मेंटेनेंस के मामले में भी Honda Shine 100 किफायती है। इसकी सर्विस कॉस्ट लगभग 800 से 1,200 रुपये के बीच रहती है। कंपनी 3 साल या 42,000 किलोमीटर की वारंटी भी देती है। कम खर्च, भरोसेमंद इंजन और शानदार माइलेज के साथ यह बाइक मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक मजबूत और समझदारी भरा विकल्प बनकर उभर रही है।
