इस तरह से आप भी अपनी बेस मॉडल कार को दे सकते हैं टॉप मॉडल जैसा लुक, ये एक्सेसरीज़ आएंगी काम

बजट को ध्यान में रखते हुए कार का बेस मॉडल खरीदा तो लिया लेकिन आप कुछ पैसे लगा कर शानदार एक्सेसरीज़ खरीद सकते है, जिससे आप आपनी कार को टॉप मॉडल वाला लुक दे सकते है।
इस तरह से आप भी अपनी बेस मॉडल कार को दे सकते हैं टॉप मॉडल जैसा लुक, ये एक्सेसरीज़ आएंगी काम
इस तरह से आप अपनी कार लो शानदार लुक दे सकते है। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

अगर आपने बजट को ध्यान में रखते हुए कार का बेस मॉडल खरीदा है, लेकिन अब उसका सिंपल लुक आपको उतना आकर्षक नहीं लग रहा, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी शानदार एक्सेसरीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी कार न सिर्फ प्रीमियम दिखेगी, बल्कि उसका फंक्शनल लेवल भी बेहतर होगा। खास बात ये है कि इन सभी एक्सेसरीज़ को लगवाने में आपका खर्च ₹1 लाख से कम ही आएगा।

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

बेस मॉडल में अक्सर टचस्क्रीन सिस्टम नहीं दिया जाता, जिससे म्यूजिक, नेविगेशन और अन्य फीचर्स का अनुभव अधूरा लगता है। एक अच्छी क्वालिटी वाली टचस्क्रीन यूनिट इंस्टॉल करवा कर आप अपनी कार को स्मार्ट बना सकते हैं।

रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर

"पार्किंग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर बहुत जरूरी हैं।" ये फीचर बेस मॉडल में आमतौर पर नहीं मिलते, लेकिन बाद में इंस्टॉल करवाने पर यह आपकी कार की सेफ्टी को बेहतर बनाते हैं।

एलॉय व्हील्स

स्टील व्हील्स की तुलना में एलॉय व्हील्स न सिर्फ हल्के होते हैं बल्कि इनसे गाड़ी की परफॉर्मेंस और लुक में भी सुधार आता है। कार की हैंडलिंग बेहतर होती है और माइलेज पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

लेदर सीट कवर्स

"लेदर सीट कवर आपकी कार के इंटीरियर को प्रीमियम लुक देते हैं।" साथ ही ये आरामदायक होते हैं और सफर को लग्जरी एक्सपीरियंस बना देते हैं।

एंबिएंट लाइटिंग

डैशबोर्ड, डोर पैनल्स और फूटवेल एरिया में लगाई गई एंबिएंट लाइटिंग से कार का इंटीरियर बेहद खास और स्टाइलिश बन जाता है। इसका कुल लुक टॉप मॉडल जैसा लगता है।

इन सभी एक्सेसरीज़ की कीमत मिलाकर भी ₹1 लाख के अंदर रहती है। अगर आप स्मार्ट प्लानिंग करें, तो आपकी बेस मॉडल कार भी टॉप मॉडल जैसी लगने लगेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com