2025 में Royal Enfield की बिक्री में उतार-चढ़ाव, Hunter बनी युवाओं की पहली पसंद

मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड के लिए अप्रैल 2025 का महीना उतार जढ़ाव वाला रहा। कंपनी ने बिक्री में मार्च 2025 की तुलना में गिरावट दर्ज की, वहीं अप्रैल 2024 की तुलना में 1.28% की मामूली बढ़त को भी देखा गया।
2025 में Royal Enfield की बिक्री में उतार-चढ़ाव, Hunter बनी युवाओं की पहली पसंद
Royal Enfield को टक्कर देने के लिए आई नई बाइक। (सौ. Royal)
Published on
Updated on

भारतीय मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड के लिए अप्रैल 2025 का महीना मिश्रित रहा। जहां कंपनी की बिक्री में मार्च 2025 की तुलना में 13.68% की गिरावट दर्ज की गई, वहीं अप्रैल 2024 की तुलना में 1.28% की मामूली बढ़त देखने को मिली। अप्रैल में कुल 76,002 यूनिट्स बिकीं, जबकि मार्च में यह आंकड़ा 88,050 यूनिट्स था।

हंटर 350 ने बिक्री में मारी बाज़ी

2022 में लॉन्च हुई Hunter 350 युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई थी और अब यह कंपनी की सबसे सस्ती बाइक बन चुकी है।

  • एक्स-शोरूम कीमत: ₹1.50 लाख से शुरू
  • अप्रैल 2025 की बिक्री: 18,109 यूनिट्स
  • मार्च 2025 की तुलना में बढ़त: 6.7%
  • अप्रैल 2024 की तुलना में बढ़त: 11.8%

हंटर 350 रॉयल एनफील्ड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही और इसने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।

क्लासिक 350 बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक

रॉयल एनफील्ड की आइकोनिक Classic 350 अब भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।

  • अप्रैल बिक्री: 26,801 यूनिट्स
  • मार्च के मुकाबले गिरावट: 9.4%
  • सालाना आधार पर बढ़त: 29.82%

भले ही माह-दर-माह गिरावट आई हो, लेकिन क्लासिक 350 की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। यह अब भी कंपनी की नंबर 1 बाइक बनी हुई है।

बुलेट 350 की बिक्री में उतार-चढ़ाव

कंपनी की सबसे पुरानी और विश्वसनीय बाइक Bullet 350 ने भी अप्रैल में 16,489 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

  • माह-दर-माह गिरावट: 25%
  • मार्च बिक्री: 21,987 यूनिट्स
  • कीमत: ₹1.75 लाख (एक्स-शोरूम)

बुलेट की बिक्री में गिरावट जरूर आई है, लेकिन यह बाइक अब भी एंट्री-लेवल सेगमेंट में मजबूत स्थिति बनाए हुए है।

अप्रैल 2025 में आएं उतार चढ़ाव

रॉयल एनफील्ड के लिए अप्रैल 2025 मिश्रित परिणामों वाला रहा, लेकिन हंटर 350 की शानदार परफॉर्मेंस और क्लासिक 350 की स्थायी लोकप्रियता कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं। बुलेट की पकड़ भी बाज़ार में बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com