-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Big Discounts On Evs From Tata Mahindra To Hyundai Kia Record Year End Auto Market
साल खत्म होने से पहले मौका हाथ से न जाने दें! Tata-Mahindra से Hyundai-Kia तक EV पर बड़े डिस्काउंट
- Written By: सिमरन सिंह
Electric Vehicle Sales: इलेक्ट्रिक वाहनों की धीमी पड़ती मांग के बीच प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने वर्षांत पर रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। जिससे एक बार फिर ग्राहकों को EV तरफ लाया जा रहा है

EV पर मिल रहा डिस्काउंट। (सौ. Freepik)
Electric Vehicle Discount 2025: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की धीमी पड़ती मांग के बीच प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों Mahindra & Mahindra, Tata Motors, Hyundai और Kia ने वर्षांत पर रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। कंपनियों का उद्देश्य EV से हटती ग्राहकों की रुचि को दोबारा पकड़ना और बिक्री में नई जान फूंकना है।
GST कटौती ने बदला बाज़ार, पेट्रोल-डीजल कारें हुईं सस्ती
22 सितंबर से पेट्रोल और डीजल कारों पर जीएसटी में कटौती के बाद आंतरिक दहन इंजन (ICE) मॉडल्स की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इससे EV और पारंपरिक कारों के बीच कीमत का अंतर बढ़ गया और इलेक्ट्रिक कारें अपेक्षाकृत महंगी महसूस होने लगीं। नतीजतन, EV की मांग पर सीधा असर पड़ा। इलेक्ट्रिक कार बाजार की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स अपने Curvv RS मॉडल पर 3.5 लाख रुपये तक का लाभ दे रही है। वहीं महिंद्रा ने XEV 9e पर 3.5 लाख रुपये तक के इंसेंटिव घोषित किए हैं।
एमजी मोटर का मिड-नाइट कार्निवल
पिछले सप्ताह JSW MG Motor ने अपने विशेष ऑफर “Mid-Night Carnival” की घोषणा की। इसके तहत ग्राहक Comet EV पर 1 लाख रुपये तक, जबकि ZS EV मॉडलों पर 1.35 लाख रुपये तक के लाभ उठा सकते हैं। जानकारों के अनुसार, कंपनियाँ धीमी बिक्री वाले ICE मॉडल्स पर भी ऑफर दे रही हैं, लेकिन EV के मुकाबले उनके डिस्काउंट काफी कम हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
BS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
कंपनियों की रणनीति: EV बिक्री को फिर तेज़ करना
जहाँ टाटा मोटर्स ने अपने वर्षांत डिस्काउंट प्लान पर टिप्पणी करने से इनकार किया, वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने साल के अंत की अपनी रणनीति को स्पष्ट किया है। M&M के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोंलगुंटा ने कहा, “वर्षांत स्कीम के तहत हमने ICE और EV दोनों पोर्टफोलियो पर टार्गेटेड लाभ दिए हैं। बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर अतिरिक्त ऑफर Electric Origin SUVs की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिए गए हैं। हाल ही में लॉन्च हुई हमारी XEV 9S बड़ी इलेक्ट्रिक SUV के साथ हम इस सकारात्मक गति को जारी रखने को लेकर आश्वस्त हैं।”
ये भी पढ़े: दिल्ली में नेशनल लोक अदालत की नई तारीख घोषित, सभी जिला अदालतों में लगेगी अदालत
EV की बिक्री बढ़ी, लेकिन पैठ अभी भी कम
हालाँकि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है, फिर भी उनकी मार्केट हिस्सेदारी अभी भी सीमित है। Equirus Research के विश्लेषकों मिहिर वोरा और रौनक जैन के अनुसार, “नवंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कार बिक्री 63% बढ़कर 14,700 यूनिट पहुंची, लेकिन बाज़ार में ईवी की पैठ 3.7% रही, जो जीएसटी कटौती से पहले के 5% स्तर से कम है। मांग अब ICE वाहनों की ओर झुक रही है।”
त्योहारी सीजन में ICE कारों की रिकॉर्ड बिक्री, ईवी हुई धीमी
अक्टूबर–नवंबर का त्योहारी सीजन आमतौर पर महंगी खरीदारी का समय माना जाता है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल कारों की कीमतों में जीएसटी कटौती से आई गिरावट ने उनकी बिक्री को रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा दिया, जबकि ईवी से ग्राहकों की रुचि कुछ कम होती देखी गई।
Big discounts on evs from tata mahindra to hyundai kia record year end auto market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रिश्ता कोई भी हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं: आगरा में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का भावपूर्ण संदेश
Jul 30, 2026 | 12:07 PMMPID के तहत वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन, ठगी करने वाली कंपनियों की 27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
Jul 30, 2026 | 12:07 PMदिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कवच सुरक्षा कवच तैयार, 1,423 किमी रूट पर शुरू हुआ स्वदेशी ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम
Jul 30, 2026 | 12:06 PMउज्जैन: श्रावण के पहले दिन दिव्य भस्म आरती, महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Jul 30, 2026 | 12:03 PMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
Jul 30, 2026 | 12:00 PMवायनाड आपदा को 2 साल पूरे, पीड़ितों ने मोमबत्तियां जलाकर अपनों को किया याद; प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
Jul 30, 2026 | 11:56 AMसारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस, डिप्टी सीएम बोले- शांति का संदेश देते हैं बुद्ध
Jul 30, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














