Renault Kwid EV भारत में जल्द होगी लॉन्च, कम कीमत में दमदार इलेक्ट्रिक कार का वादा

रेनो इंडिया ने ऑटोमोबाइल बाजार में पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। हाल ही में Renault Kwid EV को चेन्नई एयरपोर्ट के पास एक फ्लैटबेड ट्रक पर स्पॉट किया गया था।
Renault Kwid EV भारत में जल्द होगी लॉन्च, कम कीमत में दमदार इलेक्ट्रिक कार का वादा
Renault Kwid EV जो होगा आपके लिए खास। (सौ. Renault Kwid)
Published on
Updated on

रेनो इंडिया ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में Renault Kwid EV को चेन्नई एयरपोर्ट के पास एक फ्लैटबेड ट्रक पर स्पॉट किया गया, जिससे इसके भारत लॉन्च की अटकलें और तेज हो गई हैं। अगस्त 2024 में भी इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

यह मॉडल ग्लोबल मार्केट में Dacia Spring EV के नाम से बिक रहा है और भारत में इसे Renault ब्रांडिंग के तहत पेश किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे Renault Duster के साथ हुआ था।

बैटरी, रेंज और मोटर की डिटेल्स

Renault Kwid EV में 26.8 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 225 किमी की रेंज (IDC अनुमानित) देने में सक्षम होगी। इसमें 48 kW की इलेक्ट्रिक मोटर हो सकती है, जो 45 से 65 bhp की पावर जनरेट करेगी। यह कार फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी, जिससे 20% से 80% चार्जिंग में केवल 45 मिनट लगेंगे।

डिज़ाइन और एक्सटीरियर फीचर्स

कॉम्पैक्ट सेगमेंट में आने वाली Kwid EV का डिजाइन काफी स्मार्ट और प्रैक्टिकल रखा गया है। टेस्टिंग मॉडल में Y-शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, और स्टील व्हील्स देखे गए हैं, जो इसके बेस वेरिएंट के संकेत हो सकते हैं। उम्मीद है कि लॉन्च के समय इसमें विभिन्न वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे, जिनमें फीचर्स और लुक्स का अंतर देखने को मिलेगा।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

Renault Kwid EV को भारत में 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.5 लाख से ₹8 लाख के बीच हो सकती है।

कौन होंगे मुख्य प्रतियोगी?

लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Tata Tiago EV, MG Comet EV, और Citroen eC3 जैसे मॉडलों से होगा। जहां Tiago EV अपनी विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है, वहीं Comet EV फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए पॉपुलर है। Renault Kwid EV इन दोनों के बीच एक संतुलित विकल्प बनकर उभर सकती है।

अगर आप एक बजट-फ्रेंडली, शहर में इस्तेमाल के लिए बनी फास्ट चार्जिंग इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, जो शानदार रेंज और भरोसे के साथ आए, तो Renault Kwid EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com