- Hindi News »
- Automobile »
- 75 Percent Traffic Challan Amount Will Waived Off Maharshtra Government Will Bring Amnesty Scheme
महाराष्ट्र सरकार लाने जा रही ट्रैफिक चालानों पर एमनेस्टी स्कीम, बकाया भरने का मिलेगा मौका
Maharashtra government scheme: महाराष्ट्र सरकार पेंडिंग ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए एक एमनेस्टी स्कीम लागू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना में कई सारी चीजे होगी।
- Written By: सिमरन सिंह

Maharashtra सरकार का बड़ा फैसला। (सौ. Pixabay)
Maharashtra traffic challan: महाराष्ट्र सरकार राज्यभर में पेंडिंग ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए एक एमनेस्टी स्कीम (माफी योजना) लागू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत वाहन मालिक अपने पुराने चालानों को वन-टाइम सेटलमेंट (एकमुश्त भुगतान) के जरिए क्लियर कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल बकाया वसूली आसान होगी बल्कि नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
₹2,500 करोड़ से ज्यादा बकाया, मुंबई में सबसे ज्यादा
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल ₹2,500 करोड़ से अधिक का बकाया ट्रैफिक जुर्माना है। इनमें से अकेले मुंबई में ही ₹1,000 करोड़ से ज्यादा पेंडिंग है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक मुंबई में करीब ₹1,817 करोड़ के ई-चालान जारी किए गए, लेकिन इनमें से केवल ₹817 करोड़ ही वसूले जा सके। बाकी रकम की वसूली के लिए सरकार अब इस नई योजना पर गंभीरता से विचार कर रही है।
टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर मालिकों को बड़ी राहत
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ छोटे वाहन मालिकों को मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो और तीन पहिया वाहनों पर लगे चालानों में 75% तक की छूट दी जा सकती है। यानी वाहन मालिकों को केवल 25% राशि जमा करनी होगी। इसके अलावा, अगर कोई चालक चालान मिलने के 15 दिनों के भीतर भुगतान करता है, तो उसे 50% छूट का लाभ मिल सकता है। सरकार का मानना है कि इससे लोगों में समय पर चालान भरने की आदत विकसित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
अमरावती की सड़कों पर उतरे यमराज, सतर्कता नियमों की अनदेखी करने वालों को सिखा रहे सबक, पुलिस की अनोखी पहल
Fake Traffic Challan से सावधान, एक क्लिक में खाते से उड़ गए पैसे, ICICI ने जारी किया बड़ा अलर्ट
मैसेज किफायत का और सवारी बुलेट की? देवेंद्र फडणवीस के ईंधन बचाओ अभियान पर नेटिजन्स ने उठाए सवाल
लग्जरी गाड़ियों पर कम छूट
जहां टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर चालकों को बड़ी राहत दी जाएगी, वहीं लग्जरी कारों और महंगे वाहनों के मालिकों को कम छूट मिलेगी। बताया जा रहा है कि सरकार वाहन की कीमत और श्रेणी के आधार पर छूट की कैटेगरी तय करेगी। इसका उद्देश्य है कि अधिक महंगी गाड़ियों से उचित जुर्माना वसूला जा सके और सरकारी राजस्व भी बढ़े।
ये भी पढ़े: BMW इंडिया ने बढ़ाई कारों की कीमतें, सितंबर से होगी 3% तक महंगी
पहले भी हो चुकी है कोशिश
इससे पहले सरकार ने लोक अदालतों के माध्यम से बकाया वसूली की कोशिश की थी, जिसमें चालानधारकों को 50% तक की छूट दी गई थी। हालांकि, उस योजना में लोगों की भागीदारी कम रही। अब सरकार को उम्मीद है कि नई वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम ज्यादा वाहन चालकों को आकर्षित करेगी और बकाया वसूली भी तेजी से हो सकेगी।
ध्यान दें
महाराष्ट्र सरकार की यह नई योजना ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए राहत की खबर है। अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो लाखों वाहन मालिक अपने पेंडिंग चालानों को आसानी से निपटा पाएंगे। वहीं सरकार के खजाने में भी अतिरिक्त राजस्व आएगा।
75 percent traffic challan amount will waived off maharshtra government will bring amnesty scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














