BMW इंडिया ने बढ़ाई कारों की कीमतें, सितंबर से होगी 3% तक महंगी

BMW Festive Offers 2025: BMW इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि 1 सितंबर 2025 से उनकी कारें 3% तक महंगी हो जाएंगी। जिसको लेकर कई सारी नए बातें सामने आ रही है।
BMW इंडिया ने बढ़ाई कारों की कीमतें, सितंबर से होगी 3% तक महंगी
BMW की कीमत में हो रहा बढ़ाव। (सौ. BMW)
Published on: 
Updated on: 

BMW India Price Hike: लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू (BMW) इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि 1 सितंबर 2025 से उनकी कारें 3% तक महंगी हो जाएंगी। यह इस साल की तीसरी प्राइस हाइक होगी। जनवरी और अप्रैल में पहले ही दाम बढ़ चुके हैं। लगातार तीन बार हुई बढ़ोतरी के बाद अब तक BMW कारें करीब 10% तक महंगी हो चुकी हैं।

क्यों बढ़ रही हैं BMW कारों की कीमतें?

कंपनी का कहना है कि कीमतों में इज़ाफे की मुख्य वजह डॉलर-रुपए का उतार-चढ़ाव, उत्पादन सामग्री और ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ना तथा सप्लाई चेन की दिक्कतें हैं। इन सभी कारणों का सीधा असर मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पर पड़ता है और इसका बोझ अंततः ग्राहकों पर डाला जाता है।

BMW कारों की मौजूदा कीमतें

वर्तमान में भारत में BMW की सबसे किफायती कार 2 सीरीज ग्रैन कूपे है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46.90 लाख रुपये है। वहीं, कंपनी की हाई-परफॉर्मेंस फ्लैगशिप SUV BMW XM की कीमत 2.60 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

भारत में बिकने वाले BMW मॉडल

भारत में BMW कई मॉडल्स की बिक्री करती है। इनमें से कुछ मॉडल्स को कंपनी अपने चेन्नई (तमिलनाडु) प्लांट में लोकली असेंबल करती है, जैसे:

  • 2 सीरीज ग्रैन कूपे
  • 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस
  • 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस
  • 7 सीरीज
  • X1, X3, X5, X7
  • M340i

iX1 लॉन्ग व्हीलबेस

इसके अलावा कई मॉडल्स को कंपनी CBU (Completely Built Unit) के रूप में आयात करती है। इनमें i4, i5, i7, i7 M70, iX, Z4 M40i, M2 कूपे, M4 कॉम्पिटिशन, M4 CS, M5, M8 कॉम्पिटिशन कूप और XM शामिल हैं।

कीमत बढ़ने के बावजूद रिकॉर्ड सेल्स

दिलचस्प बात यह है कि लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद BMW इंडिया की सेल्स पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा। कंपनी ने साल 2025 की पहली छमाही में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की और दूसरी छमाही में भी अच्छे नतीजों की उम्मीद जता रही है। यह BMW की मजबूत ब्रांड वैल्यू और प्रीमियम कस्टमर बेस को दर्शाता है।

त्योहारों में नए मॉडल और ऑफर्स

BMW इंडिया त्योहारों के सीजन को खास बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी कई नए और दमदार मॉडल लॉन्च करेगी। साथ ही ग्राहकों के लिए ईज़ी EMI प्लान, लीजिंग ऑप्शन और बाय-बैक स्कीम्स भी पेश की जाएंगी। यानी भले ही कीमतें बढ़ें, लेकिन ग्राहकों के लिए लग्जरी कार खरीदना आसान बनाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com