Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छठे चरण में आज सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान, सबसे ज्यादा बंगाल में हो रही वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान हुआ। वोटिंग में पश्चिम बंगाल फिलहाल सबसे आगे है। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल और बिहार की 8-8, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होने जा रहा है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 25, 2024 | 12:27 PM

मतदाता (फोटो सौजन्य : पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान हुआ है। इस बार वोटिंग में पश्चिम बंगाल फिलहाल सबसे आगे है. अब तक के डेटा के मुताबिक, वहां 36.88% वोटिंग हुई। वहीं झारखंड में 27.80%, उत्तरप्रदेश में 27.06 %, बिहार में 23.67 %, जम्मू और कश्मीर में 23.11 %, हरियाणा में 22.09 %, दिल्ली में 21.69 और ओडिशा में 21.30 % मतदान हुआ है।

आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह मतदान हो रहा है। इस चरण में अब 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 11 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।

इस छठे चरण में उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीट, हरियाणा में 10 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल में आठ, बिहार में आठ , दिल्ली में सात, ओडिशा में छह, झारखंड में चार और जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 42 सीट पर भी मतदान जारी है। हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और लोगों को मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े देखा गया।

वहीं आज दिल्ली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के इस छठे चरण के तहत शनिवार को दिल्ली में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और 60,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। इस छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ‘तृतीय लिंगी’ मतदाता शामिल हैं। शेष 57 सीट के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा और मतगणना आगामी चार जून को होगी।

Lok sabha election 2024 phase 6 voting 58 constituency polling bjp congress aap 25 76 voting in the sixth phase till 11 am today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2024 | 12:27 PM

Topics:  

  • AAP
  • Congress
  • Lok Sabha Elections 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

देश को गुलाम बनाए रखना चाहता था RSS? कांग्रेस ने साधा संघ पर निशाना, मुखर्जी को लेकर बड़ा खुलासा

2

मोदीराज में हो रहा लोकतंत्र पर हमला! राहुल ने विदेशी धरती से साधा निशाना, चीन की शान में पढ़े कसीदे

3

भाजपा देश के साथ ‘विश्वासघात’ कर रही, कांग्रेस बोली- गाजा पर Modi सरकार की चुप्पी नैतिक कायरता

4

‘इंस्पेक्टर ने कॉलर पकड़कर रोड से हटाया’, प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं ने पुलिस लगाए गंभीर आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.