

मुंबई: जहां एक तरफ आज कोरोना बॉडी बैग खरीद ‘घोटाला’ में मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर (Former Mumbai Mayor Kishori Pednekar) को आज ED ने पूछताछ के लिए पेश होए को कहा था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार पेडनेकर ने इस बाबत 4 सप्ताह का समय मांगा है।
इस बाबत आज मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के वकील राहुल अरोटे ने कहा कि, "उन्होंने 4 सप्ताह का समय मांगा है क्योंकि ED द्वारा आवश्यक सभी दस्तावेज इकट्ठा करने के लिए उन्हें और समय चाहिए। ED ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वे इसके बारे में हमें बताएंगे।"
गौरतलब है कि इससे पहले बीते सितंबर को पूर्व मेयर पेडनेकर को कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों के शव रखने के लिए खरीदे गए ‘बॉडी बैग’में कथित घोटाले के आरोप में गिरफ्तारी से 4 सप्ताह की अस्थायी राहत मिल गई थी।
जानकारी दें किमुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक शिकायत के आधार पर पेडनेकर और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 2 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं BJP नेता किरीट सोमैया ने इस बाबत पेडनेकर पर शिकायत दर्ज करवायी थी।