सतना

सतना में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, भाजपा कार्यालय भी डूबा, पानी में घिरा परिसर
Satna Heavy Rain : सतना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। लगातार बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सतना शहर स्थित भाजपा कार्यालय भी भारी बारिश के पानी से अछूता नहीं रहा। बारिश के बाद कार्यालय परिसर में पानी भर गया और पानी कार्यालय के अंदर तक पहुंच गया। अचानक बढ़े जलस्तर के चलते कार्यालय में मौजूद लोगों को भी परेशानी हुई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भाजपा कार्यालय में पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यालय परिसर और अंदर के हिस्सों में पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सतना में बारिश से बने हालात को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कई निचले इलाकों में जलभराव

भारी बारिश के कारण सतना के कई निचले इलाकों में भी पानी भरने की सूचना है। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न होने से लोगों के आवागमन में दिक्कतें आई हैं। बारिश लगातार जारी रहने से स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

सड़कों पर पानी, यातायात प्रभावित

शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। लोगों को जलभराव वाले रास्तों से गुजरने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान जल निकासी की व्यवस्था की पर्याप्तता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रशासन की स्थिति पर नजर

बारिश और जलभराव के बीच प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रभावित इलाकों की स्थिति और जलभराव को लेकर संबंधित स्तर पर निगरानी की जा रही है। लोगों से भी जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Indore Metro: भूमिगत निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, एयरपोर्ट शाफ्ट में उतरी 410 टन की TBM नर्मदा

जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

भाजपा कार्यालय में पानी घुसने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती रही है। फिलहाल लगातार बारिश के कारण सतना में हालात पर सभी की नजर बनी हुई है।

Ground Report: चित्रकूट में बाढ़ की विभीषिका, ऐतिहासिक रामघाट जलमग्न; संत तुलसीदास जी की प्रतिमा हुई खंडित
Chitrakoot Ramghat Submerged Mandakini Flood: चित्रकूट में लगातार हुई भारी बारिश के बाद चित्रकूट में बाढ़ की विभीषिका ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ की कवरेज करने पहुंची नवभारत लाइव की टीम ने पाया कि धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी चित्रकूट का प्रसिद्ध रामघाट भी बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

बता दें कि, जिस घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ती है और जहां संत शिरोमणि तुलसीदास से जुड़ी स्मृतियां आज भी जीवंत हैं, वही रामघाट इस बार सैलाब की चपेट में आ गया। मान्यता है कि तुलसीदास जी ने रामघाट पर बैठकर भगवान राम की आराधना की थी। इसी स्थान से जुड़ी प्रसिद्ध चौपाई आज भी चित्रकूट की पहचान मानी जाती है।

एतिहासिक रामघाट की बदली तस्वीर, दिखे तबाही के निशान

बाढ़ के बाद ऐतिहासिक रामघाट की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। घाट पर चारों तरफ पानी और तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं। बाढ़ का पानी प्राचीन तुलसी बाबा एवं तोता मुखी मंदिर के भीतर तक पहुंच गया। मंदिर परिसर में पानी उतरने के बाद भी बाढ़ के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

बाढ़ के तेज बहाव की वजह से तुलसी बाबा की प्रतिमा भी हुई खंडित

बाढ़ के तेज बहाव में तुलसी बाबा की प्रतिमा भी खंडित होने की जानकारी सामने आई है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। आस्था और इतिहास से जुड़े इस स्थान पर आई बाढ़ ने चित्रकूट की विरासत को भी गहरा नुकसान पहुंचाया है।

चित्रकूट का रामघाट जलमग्न, तुलसी बाबा की प्रतिमा हुई खंडित

आजादी के 79 साल बाद भी पवाई टोला में सड़क का इंतजार; गर्भवती महिलाओं से लेकर शव तक खाट पर ढोने की मजबूरी

एतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर उठे गंभीर सवाल

चित्रकूट के रामघाट पर जहां कभी संतों की भीड़ और राम नाम की गूंज सुनाई देती थी, वहां अब बाढ़ की तबाही के निशान नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल प्राकृतिक आपदा की भयावहता को दिखाता है, बल्कि चित्रकूट की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

बाढ़ की चपेट में 50 गांव

गौरतलब है कि, चित्रकूट में लगातार हो रही बारिश के बाद बाद आई बाढ़ ने करीब 50 गांव को अपनी चपेट में ले लिया है। पानी उतरने के बाद अब गांवों में चित्रकूट बाढ़ से हुए नुकसान की तस्वीर साफ दिखाई देने लगी है।

रात में बाढ़ की समीक्षा, सुबह चित्रकूट पहुंचे CM मोहन यादव, पीड़ितों से मिले और बांटी राहत सामग्री
CM Mohan Yadav Chitrakoot Visit : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार रात नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। रीवा पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद रविवार सुबह वह चित्रकूट पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट विकास प्राधिकरण के आश्रय स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और राहत सामग्री भी वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक जरूरी सहायता तत्काल पहुंचाई जाए।

अतिवृष्टि से सेमरावल और मंदाकिनी नदी में बाढ़

चित्रकूट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण सेमरावल और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी। नदी का पानी कई इलाकों में लोगों के घरों तक पहुंच गया, जिससे घरेलू सामान को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रशासन की सतर्कता और समय पर किए गए राहत कार्यों के कारण अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

भोजन, पानी और चिकित्सा की व्यवस्था के निर्देश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटा है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने को कहा।

नुकसान का होगा सर्वे, मिलेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जलस्तर कम होने के बाद बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। जिन लोगों के पशुओं की हानि हुई है या संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, उनका विधिवत सर्वे कराया जाएगा। पात्र प्रभावितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सागर: 54.37 लाख की बरामदगी से ब्लैकमेलिंग का खुलासा, नाबालिग को धमकाकर मजदूर ने हड़पे लाखों रुपये और जेवर

अधिकारियों को राहत कार्य तेज रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रशासन मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए पहले से अलर्ट था, जिससे समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सके। उन्होंने बताया कि बाढ़ की स्थिति गंभीर रही और जलस्तर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सूखा राशन और अन्य आवश्यक सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी रखी जाए तथा प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जाए।

सतना में प्रमोशन की मांग पर पटवारियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने काले कपड़ों में बनाई मानव श्रृंखला
Satna Patwari Protest: मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सतना कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पटवारी काले कपड़े पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और फुटपाथ पर मानव श्रृंखला बनाकर शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान पटवारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर पदोन्नति सहित विभिन्न सेवा संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन कर रहे पटवारियों का कहना था कि उनकी सबसे बड़ी मांग लंबे समय से लंबित पदोन्नति को जल्द लागू करना है। इसके अलावा सेवा संबंधी अन्य लंबित प्रकरणों का निराकरण, विभागीय व्यवस्थाओं में सुधार और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। उनका कहना है कि वर्षों से पदोन्नति नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में पटवारी एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।

ज्ञापन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार शासन और प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनका कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद जब समाधान नहीं मिला तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। संघ का कहना है कि यदि सरकार समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेती है तो आंदोलन समाप्त किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक विरोध से सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि अपनी जायज मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इसी कारण उन्होंने काले कपड़े पहनकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया और मानव श्रृंखला बनाकर संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। प्रदर्शन के दौरान पटवारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाते रहे।

ये भी पढ़ें : बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में सरपंच ने पीया कीटनाशक, पंचायत में भ्रष्टाचार और धमकी के लगाए आरोप

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज

पटवारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि पदोन्नति सहित अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक रूप दिया जाएगा। संघ का कहना है कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। फिलहाल पटवारी सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद लगाए हुए हैं।

सतना में तीन महीने से लापता युवक का नाले किनारे दफन मिला शव, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच जारी
Satna Missing Youth Murder Case: सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में तीन महीने से लापता 20 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जमीन में दफन युवक का शव बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल होने की आशंका है। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मृतक की पत्नी से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

26 मार्च से लापता था विपिन

घटना रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के मोहार टोला, भगदेवरा गांव की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विपिन कुमार यादव, पिता संतू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विपिन 26 मार्च 2026 को रीवा जिले के टीकर गोविंदगढ़ स्थित अपनी ससुराल गया था। इसी दौरान गांव का रहने वाला सुनील कुशवाहा उसे अपने साथ लेकर गया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

निशानदेही पर युवक का शव बरामद

परिजनों ने 28 मार्च को रामपुर बघेलान थाने में विपिन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस का संदेह गांव के ही सुनील कुशवाहा पर गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में संदिग्ध के घर से करीब 300 मीटर दूर नाले के किनारे खुदाई कराई। खुदाई के दौरान जमीन में दफन विपिन का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन महीने पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें : रीवा : बरगद के नीचे सजी कलेक्टर नरेंद्र कुमार की रात्रि चौपाल, बिजली गुल होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच जारी

सतना पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक की पत्नी आंचल यादव और संदिग्ध सुनील कुशवाहा के बीच प्रेम प्रसंग होने की आशंका है। इसी दिशा में पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक की पत्नी से भी पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर हत्या की पूरी कहानी और वारदात की वजह का खुलासा किया जाएगा।

SC प्रमाण-पत्र विवाद में निर्णायक मोड़: प्रतिमा बागरी को नोटिस, गांव में डुगडुगी पिटवाकर दी गई सूचना
Pratima Bagri SC Certificate Row: सतना की रैगांव विधानसभा से विधायक और मध्यप्रदेश सरकार की नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाण-पत्र विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने मंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस जारी करते हुए 6 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे भोपाल स्थित वल्लभ भवन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस की तामील सुनिश्चित करने के लिए इस बार प्रशासन ने अनोखा तरीका अपनाया। मंत्री के पैतृक गांव हरदुआ मझोल सहित आसपास के गांवों में डुगडुगी पिटवाकर सार्वजनिक सूचना दी गई और विभिन्न स्थानों पर इश्तहार भी चस्पा किए गए।

प्रशासन ने पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी के दिए निर्देश

राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर नागौद तहसील प्रशासन ने तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कराए। इसके साथ ही हरदुआ मझोल और बसुधा गांव में डुगडुगी पिटवाकर ग्रामीणों को सुनवाई की जानकारी दी गई। प्रशासन ने पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी, पंचनामा और दस्तावेजीकरण के भी निर्देश दिए हैं। राजस्व अमले, पटवारियों और पंचायत सचिवों को 5 जुलाई तक पूरी कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा।

जांच समिति ने ग्रामीणों से भी की अपील

जांच समिति ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास प्रतिमा बागरी की जाति से संबंधित कोई दस्तावेज, अभिलेख या साक्ष्य उपलब्ध हों तो वे उन्हें समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। समिति का उद्देश्य मामले से जुड़े सभी तथ्यों और दस्तावेजों का परीक्षण कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है।

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने इसी प्रमाण-पत्र के आधार पर सतना जिले की आरक्षित रेगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, जीत हासिल की और बाद में मंत्री बनीं। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने याचिका दायर कर दावा किया है कि बागरी जाति अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं है तथा प्रतिमा बागरी राजपूत/ठाकुर समुदाय से संबंध रखती हैं। इस याचिका पर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य स्तरीय छानबीन समिति पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का शव मिला, चंबल नदी में SDRF की टीम ने पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन

6 जुलाई को भोपाल में दस्तावेज होंगे प्रस्तुत

6 जुलाई को भोपाल में होने वाली सुनवाई के दौरान राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, शिकायतकर्ता और अन्य संबंधित पक्ष अपने-अपने दस्तावेज और साक्ष्य समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि जांच का निष्कर्ष न केवल मंत्री प्रतिमा बागरी के राजनीतिक भविष्य को प्रभावित कर सकता है, बल्कि आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जाति प्रमाण-पत्रों की जांच व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण मिसाल बन सकता है।

https://youtu.be/3oUlPe73YSA?si=kjRCoZOC1ybb6DR4

Satna News: सेंट्रल जेल में गांजा-शराब सप्लाई की कथित डील का ऑडियो वायरल, ASI राजेंद्र चौधरी सस्पेंड
Satna Central Jail Audio Viral: सतना केंद्रीय जेल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें जेल के भीतर बंद कैदियों तक गांजा और शराब जैसी प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की बातचीत सुनाई दे रही है। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद सहायक उप निरीक्षक (ASI) राजेंद्र चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर जेल के अंदर 100 ग्राम और 25 ग्राम गांजा के साथ शराब की बोतल पहुंचाने की चर्चा हो रही है। बातचीत में इस काम के बदले 5-5 हजार रुपये यानी कुल 10 हजार रुपये की व्यवस्था करने का भी जिक्र सुनाई देता है। ऑडियो में एक मोबाइल नंबर का उल्लेख भी सामने आया है, जिसे जांच के दौरान पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई राजेंद्र चौधरी से जुड़ा बताया जा रहा है।

ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं

कथित रिकॉर्डिंग में एक व्यक्ति जेल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी लेते हुए सुनाई दे रहा है। हालांकि ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

वायरल ऑडियो के बाद हरकत में प्रशासन

ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय और जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रारंभिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर एएसआई राजेंद्र चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही, पद के दुरुपयोग और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता के प्रथम दृष्टया संकेत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सतना सेंट्रल जेल प्रदेश की संवेदनशील जेलों में गिनी जाती है। ऐसे में जेल परिसर के भीतर गांजा और शराब जैसी प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की कथित साजिश सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां अब संबंधित मोबाइल नंबरों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं तथा पूरी व्यवस्था का संचालन किसके स्तर से किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें : Shahdol News: निलंबित प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी ने शेयर किए दस्तावेज, कहा- बिना सूचना दिए छुट्टी नहीं ली

जांच में हो सकते हैं नए खुलासे

फिलहाल एएसआई राजेंद्र चौधरी के निलंबन के बाद पुलिस और जेल प्रशासन दोनों स्तरों पर जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं वायरल ऑडियो ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

विंध्य में कांग्रेस का 'मिशन बूथ'! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
Madhya Pradesh Congress Training Camp Satna: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सतना में पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस आवासीय शिविर में सतना और मैहर जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक अधिक सक्रिय, प्रभावी और सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाने और जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक तैयारी और संगठनात्मक समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति और प्रभाव बढ़ाया जा सके।

शिविर में क्या बोले जीतू पटवारी

प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनता तक कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देने का काम करेगा। पटवारी ने विश्वास जताया कि इससे संगठन को मजबूत आधार मिलेगा और आने वाले समय में एक अधिक सशक्त, संगठित तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय कांग्रेस के निर्माण में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान भी किया।

राजेंद्र सिंह ने साझा किए संगठनात्मक अनुभव

पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेंद्र सिंह ने संगठनात्मक अनुभव साझा करते हुए जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर तक कांग्रेस की सक्रियता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण, प्रभावी संवाद, मीडिया प्रबंधन तथा बूथ स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को मजबूत करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट

दूसरे दिन हरीश चौधरी पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे तथा संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। दो दिवसीय यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक क्षमता विकास, नेतृत्व निर्माण, बूथ सशक्तिकरण तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक पहल है। कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि इस प्रशिक्षण से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

भ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
Jitu Patwari Satna Visit Target Government: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को दौरे पर सतना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में कुपोषण से एक बच्चे की मौत और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा तथा प्रदेश सरकार को घेरा। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार महज 40 रुपये में भ्रष्टाचार करते हुए कुपोषण खत्म करने के दावे कर रही है।

बता दें कि उन्होंने एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति होने की बात कही। साथ ही, उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हैदराबाद में दिए गए बयान पर भी कटाक्ष किया।

40 रुपये में कुपोषण मिटाना चाहती है सरकार- जीतू पटवारी

23 अप्रैल 2026 को कुपोषण से जूझ रहे दो बच्चों में से एक मासूम की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में रीवा जिला अस्पताल भेजा गया था। चार महीने के बच्चे की मौत को लेकर जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार महज 40 रुपये की सहायता देकर कुपोषण खत्म करने का दावा कर रही है, जबकि उस राशि में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे अधिक कुपोषित बच्चे हैं और अकेले सतना जिले में ही 8 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार हैं।

जीतू पटवारी ने सरकार पर जमकर साधा निशाना

जीतू पटवारी कहा कि पिछले 25 वर्षों से सत्ता में बैठी सरकार जनता की समस्याओं की बजाय सिर्फ अपने हित साधने में लगी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार के पास कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में किसानों का महासंग्राम! पुलिस ने किया लाठीचार्ज; अशोक जाट के जिलाबदर आदेश पर भड़का समाज

अपराध पर भी बोले जीतू पटवारी

बता दें की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का भी जिक्र करते हुए बयान दिया और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश के अपराध में से 32प्रतिशत अपराध मध्य प्रदेश में होता है। यह जंगल राज का जीता जागता प्रमाण है, जो भारतीय जनता पार्टी की गृह मंत्रालय की रिपोर्ट बता रही है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश जंगल राज का पर्याय बन गया है।

डिजिटल रिश्वतखोरी! सतना के प्राचार्य ने फोन-पे पर ली घूस; रीवा कमिश्नर ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
Satna MLB School Principal Suspended: सतना जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन-पे के जरिए रिश्वत लेने, शिक्षकों को प्रताड़ित करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वत्व भुगतान में अनियमितता जैसे मामलों में शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय एमएलबी सतना के प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला की भूमिका पाई गई।

सतना कलेक्टर की विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर रीवा कमिश्नर ने प्राचार्य को निलंबित करने की कार्रवाई की है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है और इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।

लगातार मिल रही थीं शिकायत

कलेक्टर सतना द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला के खिलाफ संस्था के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं। आरोप थे कि वे शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और काम के लिए अनुचित दबाव बनाते थे।

जांच में हुआ यह खुलासा

जांच में यह भी पाया गया कि सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक विजय शंकर पाण्डेय और श्रीमती करूणा मिश्रा के स्वत्वों का भुगतान जानबूझकर लंबित रखा गया था। इसके बदले में राशि की मांग किए जाने के आरोप भी प्रारंभिक जांच में सही पाए गए हैं।

अतिथि शिक्षक से ली थी रिश्वत

जांच के दौरान एक गंभीर तथ्य सामने आया है कि संस्कृत सोहावल विद्यालय में पदस्थापना के समय श्री शुक्ला ने अतिथि शिक्षक शैलेन्द्र कुमार तिवारी से फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये अपने खाते में प्राप्त किए थे। इसके बाद कथित रूप से गलत परीक्षा परिणाम की जानकारी देकर संबंधित अतिथि शिक्षक को कार्य से हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें: भारी बस्तों से मिलेगी आजादी! जबलपुर प्रशासन हुआ सख्त; नेशनल बैग पॉलिसी लागू करने के दिए सख्त निर्देश

एमपी सिविल सेना आचरण नियम का उल्लंघन

जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि प्राचार्य का आचरण म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करता है। इसी आधार पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह मामला अब अन्य लंबित शिकायतों की जांच का भी रास्ता खोल सकता है।

Satna News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे तेंदुए को ट्रेन ने रौंदा, तिघरा फाटक के पास मिला शव
Satna Leopard Death Railway Track: सतना जिले के उचेहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सतना-उचेहरा रेलखंड पर तिघरा फाटक के पास रविवार सुबह एक तेंदुए का शव मिला। यह घटना करीब साढ़े नौ बजे सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर तेंदुए को मृत अवस्था में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। उचेहरा रेंजर सचिन नामदेव के नेतृत्व में अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद सतना वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुई यह घटना

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और मुकुंदपुर टाइगर सफारी की टीम को भी जांच में शामिल किया गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि तेंदुआ रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

वन विभाग द्वारा अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इससे पहले भी दो बार हो चुकी है ऐसी ही घटना

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश के सतना वन मंडल में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर वन्यजीवों की मौत की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 2016 में मझगवां रेंज में एक बाघ और फिर 2025 में एक शावक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। मौजूदा मामले में तेंदुए की मौत भी रेलवे पटरी पार करने के दौरान हुई है। इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

यह भी पढ़ें:  बरगी क्रूज हादसा: 60 घंटों तक चला सर्ज ऑपरेशन, मृतकों की संख्या पहुंची 13; कामराज का शव मिला

मौके पर जुटी भीड़

तेंदुए की मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिज्ञासावश बड़ी संख्या में लोग तेंदुए को नजदीक से देखने पहुंच गए। हालांकि वन विभाग का अमला लगातार लोगों को वहां से हटने और वापस जाने की समझाइश दे रहा है।