-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Patwari Strike July 2026 Three Day Mass Leave Announcement
मध्यप्रदेश के 24 हजार पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 15 से 17 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
MP Patwari Union : मध्यप्रदेश के 24 हजार पटवारियों ने 15 से 17 जुलाई तक तीन दिन के सामूहिक अवकाश का ऐलान किया है। 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया गया है।

पटवारी संघ (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Patwari Strike July 2026: मध्यप्रदेश के करीब 24 हजार पटवारी अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने ऐलान किया है कि यदि चार दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सरकार ने ठोस निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर के पटवारी 15 से 17 जुलाई तक तीन दिवसीय सामूहिक सांकेतिक अवकाश पर रहेंगे। अवकाश के चलते लगातार पांच दिन तक राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहने की संभावना है।
पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र बाघेल ने बताया कि संगठन कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर शासन से लगातार आग्रह करता आ रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 के बाद से न तो कैडर रिव्यू हुआ है और न ही वेतन पुनरीक्षण किया गया है। इसके अलावा पदोन्नति और स्थानांतरण नीति को लेकर भी लंबे समय से असंतोष बना हुआ है।संघ ने आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए 12 जुलाई को भोपाल में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
पटवारी संघ की 5 प्रमुख मांगें
पटवारी संघ ने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें कैडर रिव्यू लागू करना और पदोन्नति या समयमान वेतनमान देना, नायब तहसीलदार पद के लिए नियमित विभागीय परीक्षा आयोजित करना, राजस्व मामलों में कार्यरत पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट जैसी कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं में किए गए कार्यों का लंबित मानदेय भुगतान करना तथा नियम विरुद्ध स्थानांतरण निरस्त कर पारदर्शी तबादला नीति लागू करना शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
भेदभाव का आरोप
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेश संवाद समिति अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया गया है। उनका आरोप है कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल रहा है, जबकि पटवारी संवर्ग की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है।
ये भी पढे़ं : ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
संघ की चेतावनी
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 से 17 जुलाई के सांकेतिक अवकाश के बाद भी सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशव्यापी चरणबद्ध और व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Mp patwari strike july 2026 three day mass leave announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati News: एसटी बसों की सीटों में तोड़फोड़, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा की अपील
Aug 08, 2026 | 04:42 PMIND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
Aug 08, 2026 | 04:39 PMसुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
Aug 08, 2026 | 04:36 PMमोदी के हर फैसले में ट्रंप का दखल…अमेरिकी सीनेट के एक बिल से भारत में मचा हड़कंप! केजरीवाल ने पूछे तीखे सवाल
Aug 08, 2026 | 04:29 PMसनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान
Aug 08, 2026 | 04:25 PMभंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता
Aug 08, 2026 | 04:25 PMमहाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
Aug 08, 2026 | 04:24 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














