गुना

फर्जी जाति प्रमाणपत्र से बने IPS! पूर्व बीजेपी विधायक ममता मीना के पति रघुवीर मीना पर FIR दर्ज
Raghuveer Meena Fake Caste Certificate: मध्य प्रदेश में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। पूर्व भाजपा विधायक ममता मीना के पति और रिटायर्ड आईपीएस (आईपीएस) अधिकारी रघुवीर सिंह मीना मुश्किलों में घिर गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी प्राप्त की थी। इस गंभीर मामले में पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की सतर्कता शाखा ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला (एफआईआर) दर्ज कर लिया है।

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब शासन स्तर पर गठित 'अनुसूचित जनजाति संदेहास्पद जाति प्रमाण पत्र उच्च स्तरीय छानबीन समिति' ने उनके दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की। जांच में सामने आया कि वर्ष 1984 में विदिशा जिले के क्षेत्र संयोजक (आदिम जाति कल्याण विभाग) द्वारा रघुवीर सिंह मीना के पक्ष में जारी किया गया अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाणपत्र पूरी तरह से अवैध था। समिति ने इसे अमान्य घोषित कर दिया। जांच में मीना के मूल निवासी होने के दावों और तथ्यों पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

ओबीसी से एसटी बनने का खेल

सतर्कता शाखा की जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पुलिस सेवा में आने से पहले रघुवीर सिंह मीना सरकारी शिक्षक थे। उस दौरान उन्होंने अपनी पहचान अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थी के रूप में दी थी। इसके कुछ समय बाद ही एसटी (ST) प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जो अब जांच के घेरे में है।

1986 में बने डीएसपी, 2002 में मिला आईपीएस अवार्ड

इसी विवादित प्रमाणपत्र के आधार पर रघुवीर सिंह मीना वर्ष 1986 में डीएसपी (DSP) के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। बाद में वर्ष 2002 में उन्हें प्रमोशन देकर IPS अवार्ड भी मिल गया। वर्तमान में सेवानिवृत्ति के बाद वे गुना से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी पत्नी ममता मीणा भी जिला पंचायत सदस्य हैं और 2013 से 2018 तक चाचौड़ा से भाजपा की विधायक रह चुकी हैं, जो अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर नजर आती हैं।

खुद की पार्टी बना लो...मंत्री इंदर सिंह परमार के बयान के बाद अतिथि विद्वानों का बड़ा फैसला; बनाई VJP

2009 में हुई थी पहली शिकायत

तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक (विजिलेंस) ने वर्ष 2009 में ही मीना की जाति को लेकर छानबीन समिति में शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी जांच के बाद वर्ष 2016 में समिति ने इस शिकायत को सही ठहराया। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि 1984 में यह अवैध प्रमाणपत्र जारी करने में किन अधिकारियों की भूमिका रही थी।

फर्जीवाड़े का एक और मामला: एसआई पर भी एफआईआर

रघुवीर मीना के अलावा, पुलिस के एक उप निरीक्षक (SI) पर भी एसटी (ST) का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाने के आरोप में सीआईडी (CID) थाने में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपित एसआी ने 1997-98 में फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर वर्ष 2000-01 में पुलिस में नियुक्ति ली थी। शासन की छानबीन समिति द्वारा प्रमाणपत्र को फर्जी बताए जाने के बाद अब आरोपित SI को सेवा से बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है।

गाड़ी में मत बैठिए, आप मेरी ड्यूटी पर हैं..गुना जनसुनवाई में कलेक्टर-एसपी पर गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया- VIDEO
Jyotiraditya Scindia Guna Public Hearing: मध्य प्रदेश के गुना से जनसुनवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो है गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का। बता दें कि, जनसुनवाई के दौरान मोहन बारेला मामले के परिजन न्याय की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस मामले को लेकर जब सिंधिया ने अफसरों को तलाशा तब कलेक्टर-एसपी के गाड़ी में बैठे होने की बात सामने आई।

सिंधिया ने तत्काल कलेक्टर-एसपी को बुलाया और कड़े शब्दों में कहा कि गाड़ी में मत बैठिए, आप दोनों मेरी ड्यूटी पर हैं।

चार दिवसीय गुना दौरे पर हैं सिंधिया

बता दें कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया चार दिवसीय गुना दौरे पर हैं। वह तीसरे दिन यानी शुक्रवार को सिंधिया सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान मोहन बारेला मामले से जुड़े कुछ लोग जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने सिंधिया के समक्ष अपनी फरियाद रखी। जिसके चलते सांसद ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से मामले को जानना चाहा लेकिन कलेक्टर-एसपी मौके पर मौजूद होने की जगह अपनी गाड़ियों में बैठे हुए थे। इस पर सिंधिया ने अधिकारियों को बुलाने के निर्देश दिए और उनकी गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई।

"कहां है…कलेक्टर कहां है, जल्दी बुलाओ"

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कलेक्टर को सख्त लहजे में बुलाते हुए नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं "कलेक्टर कहां है, जल्दी बुलाओ...गाड़ी में मत बैठिए आप दोनों, मेरी ड्यूटी पर हैं।" उन्होंने अफसरों को ये भी बोला कि उन्हें गाड़ी से बुलाने की नौबत नहीं आनी चाहिए। सिंधिया के कड़क अंदाज के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मोहन बारेला मामले की जानकारी अधिकारियों से सीधे ली।

कलेक्टर को नदारद देख भड़क उठे सिंधिया...बोले- कलेक्टर कहा है...बुलाओ जल्दी...फिर आनन- फानन में ऐसे हाजिर हुए कलेक्टर...! pic.twitter.com/VJALwOsqJl
— Rupesh Mishra (@rupeshmishramp) September 18, 2026

सिंधिया ने मामले में निष्पक्ष और विस्तृत जांच के दिए निर्देश

इस मामले को लेकर सिंधिया ने पीड़ित परिवार की शिकायत को सुना और अफसरों से हादसे में शामिल वाहन, दुर्घटना की परिस्थितियों और अब तक हुई कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने इस हादसे की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ शब्दों में कहा कि संवेदनशील मामलों में जिला प्रशासन को गंभीरता से अपना काम करना चाहिए और पीड़ित परिवार की शिकायत का उचित से उचित निराकरण होना चाहिए।

सीहोर: प्रशासन को दो सद्बुद्धि बप्पा...महीनों से रुके वेतन को लेकर नपा कर्मचारियों की अनोखी प्रार्थना

गुना जिला अस्पताल के नल से भरी पानी की बोतल में निकला सांप का बच्चा, मरीजों में मची दहशत
Guna District Hospital Snake : गुना जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत और पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अटेंडर द्वारा अस्पताल की टोंटी से भरी गई पानी की बोतल में सांप का बच्चा रेंगता हुआ दिखाई दिया। बोतल के अंदर सांप देखकर मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम छीरखेड़ा निवासी देवेंद्र धाकड़ के परिजन जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे मरीज का अटेंडर पीने का पानी लेने अस्पताल परिसर में शिव मंदिर के पास लगी टोंटी पर पहुंचा था। उसने बोतल में पानी भरा और उसे लेकर वार्ड में पहुंच गया। मरीज को पानी देने से पहले जब उसने बोतल देखी तो अंदर कुछ रेंगता नजर आया।

बोतल में सांप देखते ही मचा हड़कंप

ध्यान से देखने पर अटेंडर को पता चला कि बोतल के अंदर सांप का बच्चा है। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में वार्ड के आसपास मरीजों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई। लोग बोतल के अंदर मौजूद सांप के बच्चे को देखकर घबरा गए। फतेहगढ़ निवासी सुंदर सेन ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पेयजल व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

घटना सामने आने के बाद जिला अस्पताल की पेयजल व्यवस्था और सफाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि सांप का बच्चा अस्पताल की पानी की टंकी या पाइपलाइन के जरिए पानी तक पहुंचा होगा। हालांकि सांप बोतल में किस तरह पहुंचा, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

टोंटियों के आसपास गंदगी और काई की शिकायत

मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर सार्वजनिक पेयजल की टोंटियां लगी हुई हैं, लेकिन इनके आसपास कई बार गंदगी और काई दिखाई देती है। कुछ जगहों पर पानी जमा रहने की भी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में पानी की टंकियों, पाइपलाइनों और पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई नहीं होने से मरीजों की सेहत पर खतरा पैदा हो सकता है।

मुरैना के कोतवाल डैम में मछली पकड़ने गए ग्वालियर के दो युवक डूबे, एसडीईआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

समय रहते दिख गया सांप, टली बड़ी घटना

परिजनों का कहना है कि गनीमत रही कि पानी पीने से पहले बोतल के अंदर सांप का बच्चा दिखाई दे गया। यदि अटेंडर की नजर उस पर नहीं पड़ती तो कोई गंभीर घटना हो सकती थी। घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से पेयजल स्रोतों की तत्काल जांच कराने, पानी की टंकियों और पाइपलाइनों की सफाई कराने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।

गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने की हदें पार! माता सीता को बताया मौत का सामान; उमंग सिंघार ने साधा निशाना- VIDEO
Guna MLA Pannalal Shakya Controversial Statement: मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव के दौरान भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाक्य ने रामायण, महाभारत और ऐतिहासिक युद्धों का उदाहरण देते हुए महिलाओं के बलिदान को लेकर टिप्पणी की।

उन्होंने माता सीता का संदर्भ देते हुए उन्हें कथित तौर पर ‘मौत का सामान’ बताया। शाक्य ने कहा कि रामायण, महाभारत और अन्य युद्धों में पुरुष मारे गए, जबकि एक भी महिला नहीं मरी। उनके इस बयान पर मंच पर मौजूद चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने तत्काल आपत्ति जताई।

रामायण का उदाहरण देकर बोले- पराई स्त्री को ले जाना गलत

पन्नालाल शाक्य ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण को उसके भाई ने समझाया था कि किसी पराई स्त्री को अपने साथ ले जाना गलत है। उन्होंने कहा कि उसे सम्मान के साथ वापस भेज देना चाहिए, क्योंकि यह ‘मौत का सामान’ है। इसके बाद उन्होंने रामायण के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें किसी महिला की मौत नहीं हुई, बल्कि पुरुष ही मारे गए। शाक्य ने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए महाभारत का उदाहरण दिया और दावा किया कि युद्ध में एक करोड़ पुरुष मारे गए, जबकि महिलाएं नहीं मरीं। उन्होंने कहा कि इस बात को समझने की जरूरत है।

संयोगिता का उदाहरण देकर महिलाओं के बलिदान पर उठाए सवाल

भाजपा विधायक ने अपने तर्क को आगे बढ़ाते हुए पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि संयोगिता के कारण पृथ्वीराज चौहान के 55 सामंत कन्नौज से दिल्ली तक मारे गए। शाक्य ने कहा कि इन घटनाओं में भी पुरुषों की ही मौत हुई, महिलाओं की नहीं। उनके इस बयान के दौरान मंच पर मौजूद चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची उन्हें रोकती हुई दिखाई दीं।

भाजपा विधायक ने माता सीता को कहा ‘मौत का सामान’।

दिन-रात प्रभु श्री राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का असली चरित्र यही है कि वह बस धर्म के नाम पर राजनीति करती है।

माता सीता को ‘मौत का सामान’ कहना न केवल धार्मिक भावनाओं का मज़ाक उड़ाना है, बल्कि भगवान श्रीराम और हमारी… pic.twitter.com/DZqWRhInm7
— Umang Singhar (@UmangSinghar) August 18, 2026

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर साधा निशाना

पन्नालाल शाक्य के बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गईं, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा उन्होंने लिखा कि भाजपा विधायक ने माता सीता को कहा ‘मौत का सामान’। दिन-रात प्रभु श्री राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का असली चरित्र यही है कि वह बस धर्म के नाम पर राजनीति करती है। माता सीता को ‘मौत का सामान’ कहना न केवल धार्मिक भावनाओं का मज़ाक उड़ाना है, बल्कि भगवान श्रीराम और हमारी माताओं-बहनों का भी अपमान है। पहले भगवान राम के घर में चोरी और अब माता सीता का अपमान। छोटी-छोटी बातों पर धार्मिक भावनाओं के आहत होने का मुद्दा उठाने वाली भाजपा अब क्यों चुप है?

ज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 दिवसीय गुना प्रवास; लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
Jyotiraditya Scindia Guna Visit: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय गुना प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शुभारंभ कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, सिंचाई, रेलवे, सड़क, ऊर्जा, कौशल विकास, कृषि अधोसंरचना, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा दिशा बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाया जनआंदोलन

प्रवास की शुरुआत कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी के उद्गम स्थल से हुई, जहां केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण किया। इसी अवसर पर उन्होंने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान–जन संरक्षण का जन आंदोलन’ का शुभारंभ किया तथा ग्राम चिनेरा में ₹17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुद्रा हनुमान में रखी ₹278 करोड़ के सबस्टेशन की नींव

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रवास के आख़िरी दिन मुद्रा हनुमान में बन रहे ₹278 करोड़ के सबस्टेशन का शिलान्यास किया। इस सबस्टेशन लगभग 225 गांवों के 2 लाख 25 हज़ार से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके तहत 100 किमी विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। सिंधिया ने कहा ये सबस्टेशन लाखों लोगों के घरों में नया उजाला लेकर आयेगा और अब उन्हें कटौती की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।

स्वच्छ ऊर्जा, कौशल विकास और विद्युत अधोसंरचना को मिली मजबूती

प्रवास के दौरान खुटियावाड़ में केंद्रीय मंत्री ने ₹20 करोड़ की लागत से निर्मित 4.5 मेगावाट क्षमता वाले सनगार्नर सोलर प्लांट का उद्घाटन किया, जो प्रतिवर्ष लगभग 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। इसके अलावा तिलवारा (मार्की माहू) में ₹14.74 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक आईटीआई भवन तथा ₹2.18 करोड़ की लागत से बने धनवाड़ी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं युवाओं के कौशल विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

रेल, सड़क और कृषि अधोसंरचना को मिली नई सौगात

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना रेलवे स्टेशन से बीना–रुठियाई–बीना मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय यात्रियों की मांग के अनुरूप ट्रेन के समय में परिवर्तन का प्रस्ताव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा गया है। उन्होंने लगभग ₹3 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन फल एवं सब्जी मंडी का भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़ें: सीहोर जिला अस्पताल में सरेआम गुंडागर्दी, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल; जमकर चलीं लाठियां

साथ ही ₹11.64 करोड़ की लागत से निर्मित तीन सड़कों—बरखेड़ा गिर्द–दूरदुरु, बूढ़े बालाजी–हनुमान टेकरी तथा महुगूड़ा फाटक–बमोरी बुजुर्ग मार्ग—का लोकार्पण किया। बूढ़े बालाजी में 160 हितग्राहियों को भूमि के पट्टों का वितरण भी किया गया।

https://youtu.be/Jt4vRnKH5Qg?si=h9RmrKcMGhOqzjBX

तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
Guna Hanuman Tekri Temple Lightning Strike: गुना में शुक्रवार देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज आंधी, गरज-चमक और खराब मौसम के चलते शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर नुकसान की घटनाएं सामने आईं। तेज हवाओं के कारण एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह का विशाल टेंट उखड़कर उड़ गया, जबकि शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर परिसर को नुकसान पहुंचा।

जानकारी के अनुसार शहर के एक निजी होटल में विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान देर रात तेज आंधी शुरू हो गई। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि समारोह के लिए लगाया गया बड़ा टेंट कुछ ही मिनटों में उखड़कर दूर जा गिरा। अचानक हुई इस घटना से विवाह समारोह में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

हनुमान टेकरी का गुंबद क्षतिग्रस्त

वहीं दूसरी ओर खराब मौसम के बीच शहर की पहचान माने जाने वाले हनुमान टेकरी मंदिर पर भी आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई। बिजली गिरने से मंदिर परिसर में स्थित गुम्बद क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर के ऊपरी हिस्से में दरारें आने की भी जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के शिखर पर पहले भी बिजली गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके चलते यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

गुना में शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और खराब मौसम ने कई स्थानों पर भारी नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार एक निजी होटल में चल रहे शादी समारोह के लिए लगाया गया विशाल टेंट तेज हवाओं के चलते उखड़कर उड़ गया, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।#gunha #mpnews #strom #news pic.twitter.com/5878MA6o2t
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) May 30, 2026

रातभर रहा दहशत का माहौल

रातभर तेज गर्जना, चमक और आंधी के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मौसम के अचानक बदले स्वरूप ने लोगों को चौंका दिया, क्योंकि दिनभर भीषण गर्मी के बाद देर रात मौसम पूरी तरह बदल गया।

ये भी पढ़ें : गोबर से गैस, गैस से भोजन: डिंडौरी में बिहारी लाल साहू ने पेश की आत्मनिर्भर खेती की मिसाल

कोई जनहानि नहीं

प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

गुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
Guna Political News: गुना जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर जनता की शिकायतों के बीच भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर खुलकर नाराजगी जाहिर करते नजर आए। बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे विधायक ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की।

विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता परेशान है। उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि लोगों को समय पर बिजली नहीं मिल रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऊर्जा मंत्री पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर भी निशाना साधा। शाक्य ने कहा कि जनता को दिखावा करने वाला जनसेवक नहीं चाहिए, बल्कि ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो समस्याओं का स्थायी समाधान करे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऊर्जा मंत्री कभी बिजली के पोल पर चढ़ जाते हैं तो कभी नालियों में उतर जाते हैं, लेकिन इससे व्यवस्थाएं नहीं सुधरतीं। विधायक ने कहा कि जनता परिणाम चाहती है, केवल प्रतीकात्मक गतिविधियां नहीं।

गोविंद राजपूत को भी घेरा

पन्नालाल शाक्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को भी अपने निशाने पर लिया। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। उन्होंने दावा किया कि प्रभारी मंत्री द्वारा सिंधिया को धक्का दिए जाने जैसी घटना हुई, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

विधायक के बयान से राजनीतिक हलचल तेज

भाजपा विधायक के इन बयानों के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि शाक्य ने विपक्ष नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी की सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों पर सार्वजनिक रूप से सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें : महू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

मंत्रियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

हालांकि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विधायक के बयान के बाद अब राजनीतिक हलकों की नजर दोनों नेताओं की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

'धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला', श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
Digvijay Singh Big Statement On Religion: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का काम करता है, जबकि राजनीति लोगों को बांटने का माध्यम बन जाती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा धर्म को अपनी आस्था और आत्मा का विषय माना है, न कि राजनीतिक लाभ का साधन। यह बयान उन्होंने अपने ऊपर लग रहे हिंदू धर्म विरोधी आरोपों के जवाब में दिया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राघौगढ़ राजपरिवार का अस्तित्व किले पर विराजमान स्वयंभू हनुमान जी महाराज की कृपा से है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उनके परिवार ने हमेशा सनातन धर्म को श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमने धर्म को हमेशा अपनी आस्था का केंद्र माना है, इसे कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला। उनके अनुसार धर्म का मूल उद्देश्य लोगों को जोड़ना और समाज में सद्भाव बनाए रखना है।

भैंसा में श्रीराम महायज्ञ के समापन में पहुंचे दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने गृहनगर गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम भैंसाना में आयोजित 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे। सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था के इस विशाल आयोजन में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ में करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन और पूजन किया।

जयवर्धन सिंह ने किया था श्रमदान

गौरतलब है कि इस भव्य आयोजन की तैयारियां नवंबर 2025 से ही शुरू हो गई थीं। राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भी आयोजन में आम श्रद्धालु की तरह हिस्सा लेते हुए कुदाल और फावड़ा उठाकर श्रमदान किया था। महायज्ञ के समापन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस पार्टी के विधायक जयवर्धन सिंह ने विधि-विधान के साथ अंतिम आहुति अर्पित की और संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: तीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात

संत ने 30 साल का संकल्प किया पूरा

इस धार्मिक आयोजन के समापन पर एक भावुक और अद्भुत क्षण तब देखने को मिला, जब भैंसा धाम के संत गुड्डा महाराज ने हनुमान भक्ति में लिया गया अपना 30 वर्षों पुराना कठिन संकल्प पूरा किया। बताया गया कि वह पिछले तीन दशक से अन्न का त्याग कर केवल फलाहार और जल ग्रहण कर रहे थे। महायज्ञ के समापन अवसर पर उन्होंने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच प्रसादी के रूप में भोजन का पहला निवाला ग्रहण किया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भावुक हो उठे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया।

गुना पुलिस की नशे के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक', इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
Guna Police Action On Drugs: गुना जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैंट थाना पुलिस ने मिली सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 225 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये इंजेक्शन युवाओं को नशे के लिए सप्लाई किए जाने वाले थे।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी।

गुप्तगंगा रोड के पास पकड़े गए तस्कर

कैंट थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंगवासा क्षेत्र के गुप्तगंगा रोड स्थित एक खाली मैदान में दो युवक संदिग्ध हालत में मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार उनके पास एक कार्टन और बैग में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन रखे हुए थे और वह उन्हें बेचने की तैयारी कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव ने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बता दें कि इन आरोपियों ने भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

नशे के विरुद्ध गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

केंट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन के 225 नग सहित दो सप्लायर गिरफ्तार किए।

आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।#GunaPolice #MpPolice @MPPoliceDeptt @DGP_MP @mohdept pic.twitter.com/nykxX1sIiN
— SP Guna (@guna_police) May 15, 2026

225 फिनिरामाइन मैलिएट इंजेक्शन बरामद

पुलिस ने जब आरोपियों के पास मौजूद बैग और कार्टन की तलाशी ली तो उसमें 9 पैकेटों में रखे कुल 225 फिनिरामाइन मैलिएट (एविल) इंजेक्शन बरामद किए गए। बताया जाता है कि इन इंजेक्शनों का बिना चिकित्सकीय अनुमति के दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है और यह युवाओं के लिए अत्यंत खतरनाक माने जाते हैं।

आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज

कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 348/26 के तहत मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 'ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब...', भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह का बयान; कही यह बड़ी बात

बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हो सकते हैं आरोपी

बता दें कि भारी मात्रा में इंजेक्शन मिलना कहीं न कहीं किसी बड़े नेटवर्क की तरफ इशारा कर रहा है। जिसको लेकर पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। गुना पुलिस जांच में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अंधा कानून या सिस्टम की बेरहमी? नेत्रहीन युवक की जमीन पर सरकार ने बना दिए अस्पताल-स्कूल, जानें पूरा मामला
Guna News: मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई में एक नेत्रहीन युवक अपने बुजुर्ग पिता की विरासत और अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए कलेक्ट्रेट की चौखट पर पहुंचा। राघौगढ़ तहसील के विजयपुर निवासी पप्पू प्रजापति ने नम आंखों से अपनी व्यथा सुनाई कि किस तरह उसकी करीब पौने तीन बीघा जमीन पर कहीं सरकारी इमारतें तन गई हैं, तो कहीं रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है।

फरियादी पप्पू प्रजापति ने बताया कि ग्राम विजयपुर (तहसील राघौगढ़) में उनके पिता स्व. कैलाश नारायण कुम्हार के नाम पर वर्ष 1984 में सर्वे क्रमांक 685/1, रकबा 0.651 हेक्टेयर का पट्टा जारी हुआ था। पप्पू के अनुसार, उनके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, जिसका फायदा उठाकर वे कभी अपनी जमीन पर काबिज नहीं हो पाए। पिता की मृत्यु के बाद पप्पू और उनकी मां धप्पो बाई के नाम फौती नामांतरण तो हो गया, लेकिन आज तक उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिला।

कुछ जमीन पर रसूखदारों ने किया कब्जा

अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो चुके पप्पू ने बताया कि जिस जमीन के लिए वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है, उस पर वर्तमान में शासकीय स्कूल, अस्पताल और नगरपालिका की पानी की टंकी का निर्माण हो चुका है। रही-सही कसर रसूखदारों ने पूरी कर दी। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही पुरुषोत्तम धाकड़ और अन्य लोगों ने षडयंत्रपूर्वक जमीन पर कब्जा कर लिया और बाड़ा बनाकर पशुपालन कर रहे हैं।

'झोपड़ी में रहने को मजबूर'

नेत्रहीन पीड़ित ने रुआंसे स्वर में कहा कि साहब, मैं देख नहीं सकता इसलिए हर बार किसी न किसी के सहारे यहां आता हूँ। पिछली बार भी आश्वासन मिला था लेकिन कुछ नहीं बदला। मैं आज एक छोटी सी झोपड़ी में रहने को मजबूर हूं और मांगकर पेट पाल रहा हूं।

यह भी पढ़ें: सस्पेंड पुलिसकर्मी का 'नशा' उतरा, एसपी ऑफिस के बाहर कर रहा था ड्रामा; महिला ने चप्पलों से पीटा- देखें VIDEO

प्रशासन से की यह मांग

जनसुनवाई में दिए आवेदन में पप्पू ने मांग की है कि चूंकि उसकी पैतृक भूमि पर अब सरकारी निर्माण हो चुके हैं इसलिए उसे या तो उतनी ही जमीन किसी दूसरी जगह आवंटित की जाए, या फिर उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वह अपना जीवन यापन कर सके। पीड़ित ने तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक कई बार गुहार लगाई है। अब इस मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सोचिए किसी की निजी जमीन पर भला सरकार कैसे निर्माण कर सकती है।

शहर की जनगणना करेगी 'गर्लफ्रेंड', गुना में नगरपालिका का अजीबोगरीब फरमान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर
Girlfriend Perform Census Duty in Guna: सरकारी दफ्तरों में ‘बाबूगीरी’ और टाइपिंग मिस्टेक के किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के गुना नगर पालिका से आया एक ताजा आदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जनगणना की तैयारियों के बीच जारी इस सूची ने लोगों को गंभीर काम से ज्यादा हंसी-मजाक का मौका दे दिया है।

दरअसल, नगर पालिका की ओर से जनगणना 2026 के दूसरे चरण के लिए 36 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत गांधी वोकेशनल कॉलेज में 17 से 19 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसी के लिए एक आधिकारिक सूची जारी की गई, जिसमें कर्मचारियों के नाम और उनकी ड्यूटी का विवरण शामिल था।

गर्लफ्रेंड को मिली जनगणना की ड्यूटी

लेकिन इस सूची की सबसे ज्यादा चर्चा सीरियल नंबर 5 पर दर्ज एक नाम को लेकर शुरू हो गई। वहां कर्मचारी के नाम के रूप में “गर्लफ्रेंड पंत” लिखा हुआ दिखाई दिया। इतना ही नहीं, उनकी यूजर आईडी में भी ‘Girlfriend’ शब्द शामिल था। सरकारी दस्तावेज में इस तरह का नाम देखकर लोग हैरान रह गए और यह सूची तेजी से वायरल हो गई।
जैसे ही मामला सोशल मीडिया तक पहुंचा, जांच शुरू हुई तो एक दिलचस्प सच सामने आया। बताया गया कि संबंधित कर्मचारी का असली नाम प्रेमिका पंत है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने “प्रेमिका” शब्द का अंग्रेजी अनुवाद गलत तरीके से “Girlfriend” कर दिया, जिसके चलते यह अजीबोगरीब एंट्री सूची में शामिल हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सरकारी आदेश

इस गलती के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या सरकारी आदेशों को जारी करने से पहले ठीक से जांच या प्रूफरीडिंग नहीं की जाती। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसे एक साधारण टाइपिंग एरर या लिपिकीय गलती बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  MP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है

फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे मजेदार लापरवाही बता रहा है तो कोई सिस्टम की गंभीर चूक मान रहा है। लेकिन इतना तय है कि गुना नगर पालिका के इस आदेश ने जनगणना की तैयारियों से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।