- Hindi News »
- India »
- India Census 2027 Houselisting Phase 1 Starts Digital Enumeration Details
Census 2027: आज से इन राज्यों में हाउसलिस्टिंग शुरू, पहली बार डिजिटल प्रक्रिया लागू
India Census 2027: भारत में जनगणना 2027 का पहला चरण आज से 8 राज्यों में शुरू। 33 सवालों के जरिए होगी हाउसलिस्टिंग, डिजिटल तकनीक और स्वयं-गणना पर जोर। प्रगणकों का सहयोग करें और डेटा गोपनीयता सुनिश्चित।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
India Census Houselisting phase 1: जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना का फील्ड कार्य गुरुवार यानी आज से शुरू हो रहा है। यह अभियान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आरंभ किया गया है, जिनमें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम के साथ-साथ नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्र शामिल हैं। यह प्रक्रिया 15 मई 2026 तक जारी रहेगी।
सरकार के अनुसार, अब तक करीब 12 लाख परिवार ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी दर्ज कर चुके हैं। जिन्होंने स्वयं-गणना पूरी कर ली है, उन्हें अपना SE ID सुरक्षित रखना होगा ताकि गणना कर्मचारी के आने पर प्रक्रिया पूरी की जा सके। वहीं, जिन परिवारों ने यह सुविधा नहीं ली है, उनके घर जाकर डेटा एकत्र किया जाएगा। इस बार जनगणना में पहली बार डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, हालांकि पारंपरिक घर-घर सर्वे भी जारी रहेगा।
33 प्रश्नों के माध्यम से जुटाई जाएगी जानकारी
हाउसलिस्टिंग चरण में कुल 33 सवालों के जरिए जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें घर की स्थिति, परिवार का विवरण, उपलब्ध सुविधाएं और संपत्ति से जुड़े पहलुओं पर प्रश्न शामिल होंगे। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जुटाई गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और केवल सांख्यिकीय व विकास कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
इन राज्यों में स्वयं-गणना की सुविधा शुरू
गुरुवार से आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वयं-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसके बाद इन राज्यों में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य होगा। वहीं, बिहार में 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक 15 दिन की स्वयं-गणना चलेगी, जिसके बाद 2 मई से 31 मई 2026 तक हाउसलिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे पीएम मोदी, अमित शाह देंगे चर्चा का जवाब, जानें पूरा शेड्यूल
सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित
जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत एकत्रित सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रहेंगी और उनका उपयोग केवल सरकारी योजना और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। अधिसूचित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी निवासियों से अपील की गई है कि वे हाउसलिस्टिंग के दौरान प्रगणकों का सहयोग करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
India census 2027 houselisting phase 1 starts digital enumeration details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













