'ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब...', भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह का बयान; कही यह बड़ी बात

Bhojshala Verdict: दिग्विजय सिंह ने भोजशाला पर कहा कि ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब हैं और इस मामले का अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट ही करेगा। साथ ही उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
Digvijaya Singh Reaction Bhojshala Verdict ASI Report Supreme Court
दिग्विजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Digvijaya Singh Reaction Bhojshala Verdict: दिग्विजय सिंह ने इंदौर पहुंचकर धार भोजशाला मामले में आए फैसले पर अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरे निर्णय का अध्ययन करने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी और देश के नियम, कानून तथा परंपराओं के अनुरूप ही कदम उठाए जाने चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि जामिया मस्जिद, बनारस समेत अन्य तीन मामलों को पहले ही सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है। ऐसे में भोजशाला मामले का अंतिम निर्णय भी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ही निर्धारित किया जाएगा।

ASI की रिपोर्ट को लेकर कही यह बड़ी बात

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोजशाला एक एएसआई संरक्षित स्थल है, इसलिए वहां पूजा-अनुष्ठान की अनुमति जैसे मुद्दों पर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ही लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एएसआई की रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण दावों का उल्लेख नहीं किया गया है, ऐसे में पूरे फैसले का गहन अध्ययन आवश्यक है।

किसी भी समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने देश में सामाजिक सौहार्द और संवेदनशील माहौल का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे समय में किसी भी समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्णय कानून और संविधान के दायरे में रहकर ही लिए जाने चाहिए।

नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा

बता दें कि, इंदौर पहुंचते ही दिग्विजय सिंह ने पहले भोजशाला मामले पर अपना पक्ष रखा इसके बाद उन्होंने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा में सामने आ रहे कथित घोटालों को लेकर  केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नीट में धांधली रोकने के लिए गठित समिति ने विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी लेकिन उस पर अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

दिग्विजय सिंह ने उठाई शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा धोखा हैं। उनका कहना था कि छोटी मछलियों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि मुख्य जिम्मेदार अब भी कार्रवाई से बाहर हैं। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने और NTA चेयरमैन को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के लाखों छात्रों की मेहनत दांव पर लगी है, इसलिए अब जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com