डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

तीसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप? जापान में जाहिर किया अरमान, लेकिन यहां फंसेगा पेंच

Trump 2028: डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 के चुनाव में उपराष्ट्रपति बनने की संभावना से इनकार किया, जबकि उनके पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन ने संविधान संशोधन की योजना पर काम करने का दावा किया।

अक्षय साहू

Trump on US elections 2028: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को 2028 के चुनाव में उपराष्ट्रपति बनने की संभावना से स्पष्ट रूप से इनकार किया, हालांकि उन्होंने तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने पर कोई सटीक जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने कहा, यह एक चालाकी वाली बात होगी, और लोग इसे पसंद नहीं करेंगे। यह सही नहीं होगा।

ट्रंप मलेशिया से टोक्यो जाते समय पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, मैं उपराष्ट्रपति बनने का कोई इरादा नहीं रखता। यह मजाक जैसा लगेगा और लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति को कई बार ट्रंप 2028 की टोपी पहने देखा गया है। इसके चलते कई लोग ये मानते हैं वो 2028 में भी राष्ट्रपति पद पर दावेदारी पेश कर सकते हैं।

राह तलाशने की कोशिश जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप पहले भी मजाक में तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की बात कर चुके हैं, और उन्होंने अपनी रैलियों में ' ट्रंप 2028 ' की टोपी भी पहनी थी। हालांकि, अमेरिकी संविधान के 12वें संशोधन के अनुसार, जो व्यक्ति राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं है, वह उपराष्ट्रपति नहीं बन सकता। ट्रंप के पूर्व रणनीतिक सलाहकार स्टीव बैनन ने मीडिया इंटरव्यू में बताया कि वे अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन को बदलने की योजना पर काम कर रहे हैं, ताकि ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकें। बैनन ने दावा किया, ट्रंप 2028 में राष्ट्रपति बनेंगे और इसके लिए एक योजना तैयार है।

रुबियो या वेंस किसी एक पर दांव

जब ट्रंप से तीसरे कार्यकाल को लेकर अदालत में कानूनी लड़ाई लड़े जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मैंने इस पर अभी विचार नहीं किया है। साथ ही, उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को बेहतरीन नेता बताते हुए कहा कि वे 2028 में राष्ट्रपति पद के लिए मजबूत दावेदार हो सकते हैं।

ट्रंप के इस बयान ने रिपब्लिकन पार्टी के भविष्य को लेकर असमंजस पैदा कर दिया है। पार्टी के भीतर कई नेता पहले ही 2028 के चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं, जबकि कुछ ट्रंप समर्थक चाहते हैं कि वह लंबे समय तक सत्ता में बने रहें।

क्या संविधान का 22वां संशोधन?

अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन 1951 में पारित हुआ था और इसका मकसद राष्ट्रपति के कार्यकाल को सीमित करना था। इस संशोधन के तहत, एक व्यक्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर लगातार दो कार्यकाल (अधिकतम आठ साल) से ज्यादा नहीं रह सकते हैं।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी