किम यो जोंग (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

किस बात पर भड़की किम जोंग उन की बहन, US-जापान और दक्षिण कोरिया को दे डाली धमकी, कहा- एक गलती और...

North Korea: किम यो जोंग ने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर कहा कि अगर उन्हें इससे जरा सा भी खतरा महसूस हुआ तो सभी को गंभीर परिणाम भुगतना होंगे।

अक्षय साहू

Iron Mace Tabletop Exercise: उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया को एक साथ धमकी दी है। जोंग ने तीनों देशों प्रस्तावित संयुक्त सैन्य अभ्यास की कड़ी निंदा की है। यह अभ्यास सोमवार से शुक्रवार तक दक्षिण कोरिया के प्योंगटेक स्थित कैंप हम्फ्रीज में अमेरिकी सेना कोरिया मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा।

किम यो जोंग ने रविवार को जारी बयान में चेतावनी दी कि यदि इस अभ्यास से उत्तर कोरिया को कोई भी खतरा महसूस हुआ, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जोंग ने कहा कि उन्हें अभ्यास करना है तो करे, लेकिन एक गलती और दोनों देशों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया की ओर से किसी भी लापरवाही भरे बल प्रयोग का प्रतिकूल असर पड़ेगा।

15 सिंतबर से शुरू होगा सैन्य अभ्यास शुरू

यह बयान ऐसे समय आया है जब सियोल और उसके सहयोगी देश जेजू द्वीप के पास नौसैनिक, वायु और मिसाइल रक्षा अभियानों को मिलाकर संयुक्त अभ्यास शुरू करने जा रहे हैं। किम यो जोंग के अलावा उत्तर कोरिया के उच्च अधिकारी पाक जोंग चोन ने भी दक्षिण कोरिया चेतावनी दी है कि अगर 'शत्रुतापूर्ण ताकतें' अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन जारी रखती हैं, तो प्योंगयांग और भी कड़े जवाबी कदम उठाएगा। बता  दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में यह पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा, जबकि दोनों देश उत्तर कोरिया के साथ संवाद बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके समानांतर, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में "फ्रीडम एज" अभ्यास भी करेंगे।

दोनों देशों में तनाव बढ़ने की आशंका

दक्षिण कोरियाई मीडिया के मुताबिक, अगले सप्ताह अमेरिका और दक्षिण कोरिया "आयरन मेस" टेबलटॉप अभ्यास भी आयोजित करेंगे, जिसका मकसद उत्तर कोरियाई खतरों से निपटने के लिए पारंपरिक और परमाणु क्षमताओं का समन्वय करना है। वर्तमान में दक्षिण कोरिया में लगभग 28,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों कोरियाई देशों में तनाव बढ़ने की आशंका है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती को अपने लिए खतरा मानते हैं। इसके चलते वो आए दिन अमेरिका और दक्षिण कोरिया को परमाणु हमले की धमकी देते रहते हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट