- Hindi News »
- World »
- India Us Trade Deal Donald Trump Emissary Sergio Gor
बस कुछ कदम दूर… भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लेकर ट्रंप के दूत ने दिया बयान, जानें क्या है प्लान
Tariff War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित सर्जियो गोर ने बताया कि अमेरिका ने अगले सप्ताह वाशिंगटन में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

सर्जियो गोर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
India US Relations: भारत में अमेरिकी राजदूत पद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका ने अगले सप्ताह वाशिंगटन में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है और दोनों देशों के बीच समझौते की दिशा में बातचीत जारी है। उन्होंने बताया, “हम वर्तमान में भारतीय पक्ष के साथ बातचीत कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने उनके वाणिज्य और व्यापार मंत्रियों को अगले हफ्ते वाशिंगटन आने और राजदूत गोर से मिलने के लिए आमंत्रित किया है। इस मुलाकात में एक संभावित समझौते पर चर्चा होगी। हम समझौते के अंतिम चरण के बेहद करीब हैं और बारीकियों पर बातचीत जारी है।”
सर्जियो गोर ने वाशिंगटन की उस प्रतिबद्धता को दोहराया जो क्वाड समूह भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रति है। उन्होंने कहा कि यह समूह “अत्यंत महत्वपूर्ण” है और इशारा दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप इस साल के अंत में भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।
क्वाड को लेकर कही ये बात
गोर ने आगे बताया कि राष्ट्रपति क्वाड की बैठकें जारी रखने और इसे मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं, और अगली क्वाड बैठक के लिए उनकी यात्रा पर पहले ही बातचीत हो चुकी है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पदभार संभालने के सिर्फ एक घंटे के भीतर क्वाड के अन्य विदेश मंत्रियों से मुलाकात की थी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
US Iran War: युद्ध या समझौता? डील की शर्तों के बीच सरेंडर की मांग, ट्रंप बोले- अब सफेद झंडा दिखाए ईरान
ट्रंप के फैसले से हजारों अफगानियों की बढ़ी मुश्किलें! कुवैत में फंसे दाने-दाने को मोहताज हुए हजारों लोग
Hormuz Strait Tension: दुबई पोर्ट के पास जहाजों का जमावड़ा! होर्मुज की खाड़ी से क्यों बनाई दूरी?
गोर ने भारत-चीन संबंधों पर कहा कि, भले ही भारत-अमेरिका के रिश्तों में कुछ चुनौतियां मौजूद हों, उनका मानना है कि ये रिश्ते चीन के साथ अमेरिकी रिश्तों की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत और मधुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि भारत हमारे पक्ष में खड़ा होगा और चीन से दूरी बनाएगा। उन्होंने आगे कहा कि “सिर्फ पांच साल पहले भारत और अमेरिका सीधे संघर्ष में थे। सच कहूं तो, अमेरिका चीन के विस्तारवाद को लेकर चिंतित है। यह केवल भारत की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में फैला है। हमारे और भारत के बीच इस मुद्दे पर बहुत सारी साझा चिंताएं हैं, जैसे कि क्षेत्र के अन्य देशों के साथ। इसे हम उच्च प्राथमिकता देंगे।”
यह भी पढ़ें:- US में भारतीय मूल के नागरिक की हत्या, बेटे और पत्नी के सामने काट दिया बेरहमी से गला
भारत की सराहना
गोर ने ब्रिक्स समूह में भारत की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि भारत इस समूह में एक स्थायी समाधान के रूप में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, “ब्रिक्स के भीतर विभिन्न मुद्दों पर भारत हमारे साथ रहा है। कई ब्रिक्स देश, जैसे ब्राजील और चीन, अमेरिकी डॉलर से दूर जाने का प्रयास कर रहे हैं। भारत ने इसमें एक संतुलित और सक्रिय भूमिका निभाई है। अन्य ब्रिक्स देशों की तुलना में भारत हमारे साथ जुड़ने और सहयोग करने के लिए अधिक खुला और इच्छुक रहा है।”
( आईएएनएस इनपुट के साथ )
India us trade deal donald trump emissary sergio gor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
May 06, 2026 | 10:55 AMChandrapur Wire Hazard Issue: बिजली खंभों पर लटकते तारों से खतरा; चंद्रपुर में निजी कंपनियों की लापरवाही उजाग
May 06, 2026 | 10:54 AMMP में जल्द हटेगा तबादलों से प्रतिबंध, अगली कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी को मिल सकती है मंजूरी, CM ने दिए संकेत
May 06, 2026 | 10:54 AMअघोरी पूजा के नाम पर 13 वर्षीय बच्ची से अत्याचार, POCSO के तहत केस दर्ज
May 06, 2026 | 10:52 AMबंगाल-तमिलनाडु के नतीजों से महाराष्ट्र में खलबली! काम नहीं किया तो नपेंगे मंत्री, CM फडणवीस ने दी चेतावनी
May 06, 2026 | 10:47 AMगर्मी में अनोखी पहल: यवतमाल जिले के अंबाली गांव की शादी में स्प्रिंकलर मंडप, मेहमानों को मिली एसी जैसी ठंडक
May 06, 2026 | 10:45 AMTalodhi Naik Water Crisis: चिमूर के तलोधी नाइक गांव में जलापूर्ति योजना ठप; नलों से आ रहा गंदा पानी
May 06, 2026 | 10:38 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














