नेपाल हिंसा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

Gen-Z क्रांति: संसद में आग, मंत्रियों का इस्तीफा... अब PM ओली भी देश छोड़ने को तैयार?

Kathmandu Protests: काठमांडू में संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, जहां प्रधानमंत्री के खिलाफ जोरदार नारे लगाए जा रहे हैं। इसी बीच खबर है कि प्रधानमंत्री इलाज के लिए दुबई जाने की...

अमन उपाध्याय

Nepal Protests Latest Update: काठमांडू में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही संसद भवन के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। बढ़ते विरोध के बीच खबर है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे इलाज के लिए दुबई रवाना हो सकते हैं और इसके लिए निजी एयरलाइन हिमालय एयरलाइंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

हालांकि इसी बीच ये खबर आ रही है कि अब तक कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। हालात को बिगड़ते देखकर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात की समीक्षा और समाधान के रास्ते तलाशने के लिए वे सभी दलों से बातचीत कर रहे हैं। ओली ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी नागरिकों से धैर्य और संयम की उम्मीद है।

ओली ने कहा कि उन्होंने राजधानी और देश के विभिन्न हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शन और उसके बाद की घटनाओं से दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी तरह की हिंसा राष्ट्रहित में नहीं है और इसका हल केवल शांतिपूर्ण बातचीत और संवाद से ही संभव है।

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की

राष्ट्रपति के निजी आवास पर हमला

राजधानी काठमांडू सहित कई क्षेत्रों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास पर हमला कर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इससे पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी के नेता रघुवीर महासेठ और माओवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रचंड के घरों पर भी हमले हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों का पीछा किया और उन पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

सभी मंत्रियों का इस्तीफा

गठबंधन सरकार से नेपाली कांग्रेस ने अपने सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया है। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और उप-प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह सहित आरजू राणा देउबा (विदेश मंत्री), तेजू लाल चौधरी (खेल मंत्री), अजय चौरसिया (कानून मंत्री), दीपक खड़का (ऊर्जा मंत्री), ऐन बहादुर शाही (वन मंत्री), प्रदीप पौडेल (स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री), रामनाथ अधिकारी (कृषि मंत्री) और बद्री पांडे (पर्यटन मंत्री) ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें