-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Protesters Storm Parliament Nepal Other Countries
संसद पर हमला! सिर्फ नेपाल नहीं, इन देशों में भी प्रदर्शनकारियों ने मचाया था उत्पात
- Written By: अमन उपाध्याय
Parliament Attack: नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर पाबंदी के विरोध में जेन-जी के नेतृत्व वाला प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। काठमांडू समेत कई शहरों में विरोध तेज़ हो गया है।

इन देशों की संसद पर हमले, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Parliament Attack in World : नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर रोक के विरोध में जेन-जी के नेतृत्व वाला प्रदर्शन सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों में यह विरोध तेज हो गया है, जिसमें 19 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। स्थिति तब पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई, जब प्रदर्शनकारी नेपाल की संसद भवन में प्रवेश कर गए।
संसद परिसर में घुसने के बाद युवाओं ने नारे लगाए और तोड़फोड़ की। तनाव बढ़ने पर सुरक्षा बलों ने फायरिंग की। नेपाल में संसद पर इस तरह का हमला अब तक अभूतपूर्व माना जा रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी घटनाएं पहले भी देखी गई हैं।
अब तक इन देशों की संसद पर हो चुके हैं हमले
अमेरिका: 2021 में डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव हार के बाद उनके समर्थक वाशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल में घुस आए। ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से प्रेरित होकर समर्थकों ने संसद भवन पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद ट्रंप और उनके कई समर्थकों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
ब्राजील: 2023 में ब्राजील में भी ऐसा ही हुआ। पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए संसद भवन में प्रवेश किया। हजारों प्रदर्शनकारियों ने कई घंटे तक हंगामा किया, जिसे बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर नियंत्रित किया।
श्रीलंका: 2022 में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था। आर्थिक संकट और अन्य सामाजिक-राजनीतिक समस्याओं के चलते जनता सड़कों पर उतर आई। प्रदर्शनकारी संसद भवन और प्रधानमंत्री के आवास तक पहुंच गए और घंटों तक हंगामा, तोड़फोड़ और लूटपाट की।
इराक: 2022 में इराक में भी इसी तरह की परिस्थितियां सामने आईं। बगदाद में शिया नेता मुक्तदा अल-सदर के समर्थक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का विरोध कर रहे थे। गुस्साए लोग संसद भवन पर कब्जा कर कई दिनों तक धरना देते रहे।
बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन
बांग्लादेश में अगस्त 2024 में गंभीर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले। छात्रों के एक समूह ने शेख हसीना सरकार को सत्ता से हटाने के लिए राजधानी ढाका समेत कई जिलों में प्रदर्शन किया, जो जल्दी ही हिंसक रूप ले लिया। इस स्थिति के कारण शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा। इसके बाद, मुहम्मद युनूस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन हुआ।
यह भी पढ़ें:- खतरे में PM की कुर्सी! सोशल मीडिया पर बैन हटने के बाद भी जल रहा नेपाल, काठमांडू में हालात तनावपूर्ण
हालांकि, हिंसा अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है। विशेष रूप से, धार्मिक आधार पर हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा, अवामी लीग ने अंतरिम सरकार पर जनता से किए गए वादों को पूरा न करने और देश में हिंसा रोकने में असफल रहने का आरोप लगाया है।
इसी तरह की घटनाएं हांगकांग और जॉर्जिया में भी हुई थी, जहां प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर हंगामा मचाया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Protesters storm parliament nepal other countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














