वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘झुमका गिरा रे’ पर दादी का धमाकेदार डांस वायरल, उम्र को बताया सिर्फ एक नंबर; वीडियो वायरल

Grandmother Dance Viral ‘झुमका गिरा रे’ गाने पर बुजुर्ग महिला का दिल जीत लेने वाला डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Old Woman Dance Video : सोशल मीडिया पर हर दिन डांस से जुड़े हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, वह कुछ अलग और खास है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘झुमका गिरा रे’ पर ऐसे ठुमके लगाती नजर आ रही हैं कि देखने वाले मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे।

दादी का यह प्यारा और एनर्जेटिक डांस इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग न सिर्फ उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनकी उम्र में भी जिस जोश और खुशी से वह नाच रही हैं, उसे देखकर हर कोई हैरान है।

सोशल मीडिया पर वायरल दादी का डांस

यह खास गाना साल 1966 में आई फिल्म ‘मेरा साया’ का है, जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। वीडियो में दिखता है कि दादी पूरे परिवार के बीच खड़ी होकर पूरे मन से डांस कर रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती है और कदम लगातार थिरकते रहते हैं।

आसपास बैठी महिलाएं ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाती नजर आती हैं। ऐसा लग रहा है जैसे गाने की धुन ने दादी को पुरानी यादों में पहुंचा दिया हो और वह बिना रुके उसी मस्ती में झूमती जा रही हों।

लोगों ने बोला- उम्र सिर्फ एक नंबर

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक और खुश दोनों नजर आ रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उम्र कभी भी खुश रहने या डांस करने में रुकावट नहीं बननी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली बात दिल का जवान होना है।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “मेरी दादी भी बिल्कुल ऐसे ही डांस करती थीं, ये वीडियो देखकर उनकी याद आ गई।”

कुछ लोगों ने दादी को असली स्टार बताते हुए कहा कि आज के यंग इंफ्लुएंसर्स भी उनसे एनर्जी सीख सकते हैं। कुल मिलाकर दादी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खुशी और पॉजिटिविटी फैलाता नजर आ रहा है और यह साबित करता है कि म्यूजिक और डांस की कोई उम्र नहीं होती।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट