फर्जी दरोगा (सोर्स- फोटो नवभारत) 
वाराणसी

Varanasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा

Varanasi Police Action: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में फर्जी दरोगा बनकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगार युवाओं से अवैध वसूली करता था।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Fake Inspector Arrested: यूपी के वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल यहां एक युवक फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे अवैध वसूली करता था। इतना ही नही वह अपनी वर्दी का रौब भी दिखाता था और लखनऊ तक ऊंचे अधिकारियों से अपनी जान पहचान और सीधी पहुंच भी बताता था।

फर्जी दरोगा गिरफ्तार

हालांकि वाराणसी के चोलापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मड़वां (मूर्दहा) क्षेत्र से इस फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी दरोगा क्षेत्र में पुलिस अधिकारी बनकर लोगों पर रौब जमाता था और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे अवैध वसूली करता था।

बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय राजन निवासी इंद्रपुर, थाना शिवपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजन खुद को पुलिस विभाग का प्रभावशाली अधिकारी बताता था और दावा करता था कि उसकी लखनऊ तक ऊंचे अधिकारियों से सीधी पहुंच है। इसी झूठे प्रभाव का इस्तेमाल कर वह बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था।

बनारस के यूपी कॉलेज का छात्र रह चुका है आरोपी

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने बनारस के यूपी कॉलेज से पढ़ाई की है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर और फर्जी पहचान के सहारे लंबे समय से लोगों को गुमराह कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोलापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मूर्दहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी चोलापुर सधुवन राम गौतम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा अब तक उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल