फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

CJI Surya Kant Statement: CJI सूर्यकांत ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना का अधिकार है, लेकिन पूरी संस्था को निशाना बनाने से बचना चाहिए।
cji suryakant
CJI सूर्यकांतSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना करना नागरिकों का अधिकार है।

  • उन्होंने फैसले से असहमति और पूरी संस्था को निशाना बनाने के बीच अंतर समझाया।

  • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को धैर्य और निरंतर मेहनत की सीख दी।

CJI Surya Kant Statement on Constitutional Institutions: भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों को संवैधानिक संस्थाओं के निर्णयों की आलोचना करने का पूरा हक है, लेकिन पूरी संस्था को ही कठघरे में खड़ा करना या निशाना बनाना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए धैर्य और निरंतर परिश्रम की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता में परिवार और शिक्षकों के साथ समाज की भूमिका भी अहम होती है।

संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने से बचने की अपील

धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों पर सवाल या आलोचना करने का अधिकार नागरिकों को है, पर संस्थाओं को ही निशाना बनाने से परहेज किया जाना चाहिए। उन्होंने किसी फैसले से असहमति जताने और पूरी संस्था को ही निशाने पर लेने के फर्क को रेखांकित किया।

cji suryakant
चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

असहमति का हक लेकिन संस्था की मर्यादा जरूरी

लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की अहमियत पर बात करते हुए CJI सूर्यकांत ने कहा कि नागरिकों को किसी आदेश या फैसले की समीक्षा व आलोचना करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। असहमति लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन एक फैसले के आधार पर समूची संस्था को निशाना बनाना सही नहीं ठहराया जा सकता।

फैसले की आलोचना और संस्था पर प्रहार के बीच का अंतर

सीजेआई ने बताया कि किसी निर्णय पर असहमति व्यक्त करना और संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर ही प्रहार करना, इन दोनों के बीच की बारीकी को समझना बेहद जरूरी है। कई बार लोग किसी फैसले और उस संस्था के बीच फर्क नहीं कर पाते, जिससे लोकतंत्र को संबल देने वाली संस्थाओं के प्रति जनविश्वास कमजोर पड़ सकता है।

cji suryakant
सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ

जीवन में धैर्य जरूरी: CJI

दीक्षांत संबोधन में सीजेआई ने छात्रों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए धैर्य बनाए रखने की सीख दी। हिमालय की चोटियों का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर किसी गंतव्य तक पहुंचने का मार्ग शायद ही कभी सीधा होता है, वैसे ही जीवन की सफलता का सफर भी हमेशा सरल नहीं रहता। इसके लिए सतत प्रयास, धीरज और चुनौतियों से जूझने का साहस चाहिए।