राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

Nitin Nabin Chandigarh Visit: चंडीगढ़ में BJP के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने नगर निगम की सभी 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा।
Nitin Nabin Chandigarh Visit
नितिन नबीन सोर्स- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नितिन नबीन ने राहुल गांधी के बहस वाले बयान पर तंज कसा।

  • BJP ने चंडीगढ़ नगर निगम के सभी 35 वार्ड जीतने का लक्ष्य रखा।

  • बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 6,500 लोग शामिल हुए।

BJP Nitin Nabin On Rahul Gandhi: चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सेक्टर-27 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

संसद में बहस की चुनौती को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी से बहस करने के लिए भाजपा का एक जिला अध्यक्ष ही काफी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव में सभी 35 वार्ड जीतने के लक्ष्य के साथ जुटने का आह्वान किया।

राहुल गांधी पर नितिन नबीन का तंज

सेक्टर-27 में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा, ''वह वीडियो जारी करते हैं और कहते हैं कि मैं बहस करूंगा। अरे, आपसे बहस करने के लिए भाजपा का एक जिला अध्यक्ष ही काफी है। प्रधानमंत्री मोदी को तो आने की भी जरूरत नहीं है।''

उन्होंने राहुल गांधी पर संसद में बयान देकर चले जाने और सदन में बहस से बचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आते हैं, बयान देते हैं और मैदान छोड़कर भाग जाते हैं। उनमें संसद के पटल पर बोलने का साहस नहीं है।

Nitin Nabin Chandigarh Visit
पंजाब के मुख्य सचिव को ED का समन, 26 नवंबर को पेश होने का निर्देश; भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज

35 वार्ड जीतने का बीजेपी का लक्ष्य- नबीन

भाजपा अध्यक्ष ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। 23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य रखा है।

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा

'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर नितिन नबीन ने विपक्षी दलों के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है।

जबकि विपक्ष की ओर लगातार यह दावा किया जा रहा है कि 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि 2.8 करोड़ लोगों की मृत्यु हो चुकी है, 6.3 करोड़ लोग दूसरी जगह चले गए हैं, एक करोड़ नाम डुप्लीकेट हैं और तीन करोड़ लोग अपने पते पर उपलब्ध नहीं हैं।

महिला आरक्षण पर बीजेपी का जोर

महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा करना नहीं, बल्कि उन्हें सशक्त बनाना भी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करती है।

चंडीगढ़ के लोगों को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों के संघर्ष और समर्पण के कारण भाजपा को 2014 में जीत मिली थी। इसी जीत ने देशभर में भाजपा की सरकारों का रास्ता तैयार किया।

2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार था- नबीन

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश व्यापक भ्रष्टाचार के दौर से गुजर रहा था। खासकर युवाओं में भविष्य को लेकर निराशा और हताशा थी। उन्हें अपने भविष्य की कोई उम्मीद नजर नहीं आती थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें पहले जनता ने उम्मीदवार के रूप में चुना और फिर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया। भाजपा ने जनता के सामने एक व्यक्ति को प्रस्तुत किया और लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया।

6,500 कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जुटी बीजेपी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नितिन नबीन ने कहा कि पार्टी ने लंबे समय तक देश के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने केवल अपने परिवार और पार्टी के लोगों की चिंता की, जबकि उसे अपने ही दल के कार्यकर्ताओं की भी परवाह नहीं थी।

बता दें कि इस सम्मेलन में करीब 6,500 पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें चंडीगढ़ के 575 बूथों के प्रतिनिधि, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के सदस्य शामिल थे।

वहीं, भाजपा नेतृत्व ने नगर निगम के सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। पार्टी नेताओं ने चुनाव में सफलता के लिए संगठनात्मक एकजुटता और अनुशासित प्रचार अभियान पर जोर दिया।

Nitin Nabin Chandigarh Visit
नितिन नबीन ने किया पीएम मोदी पर आधारित पुस्तक का विमोचन, मोदी के विजन, मिशन और एक्शन की कहानियां

2027 में होगा विधानसभा चुनाव

बता दें कि नितिन नबीन का चंडीगढ़ दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने और चुनावी घोषणापत्र यानी संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी है। इसके अलावा पार्टी 2027 की शुरुआत में संभावित पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर भी तैयारियां कर रही है।

चंडीगढ़ में भाजपा का चुनावी अभियान नागरिक सुविधाओं, विकास, बेहतर नगर निगम सेवाओं, डिजिटलीकरण और शहर के भविष्य के विकास जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।