सास और दामाद (सोर्स- नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

'रिश्तों की दुहाई, समाज का हवाला..रातभर पंचायत में समझाया; फिर भी नहीं माने सास और दामाद', बोले- साथ रहेंगे

Mainpuri Viral News: मैनपुरी में 45 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय युवक के कथित प्रेम संबंध का मामला पंचायत और पुलिस तक पहुंचा। लाख समझाने के बावजूद सास और दामाद दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ रहे।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mainpuri Love Affair Case: रिश्तों की अपनी एक मर्यादा और सामाजिक पहचान होती है, लेकिन मैनपुरी में सामने आए एक मामले ने इन्हीं रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। यहां 45 वर्षीय पांच बच्चों की मां और उसकी बहन के 26 वर्षीय दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध की जानकारी सामने आने के बाद परिवार से लेकर समाज और पंचायत तक मामला पहुंच गया। दोनों को अलग करने के लिए रातभर समझाइश का दौर चला, रिश्तों की दुहाई दी गई और समाज में गलत संदेश जाने की बात कही गई, लेकिन दोनों अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

बताया जा रहा है कि महिला के पति की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसकी बहन की बेटी की शादी करीब दो वर्ष पहले 26 वर्षीय युवक से हुई थी। इसी रिश्तेदारी के चलते युवक का महिला के घर आना-जाना था। पिछले करीब छह महीनों से दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध होने की बात सामने आई।

मामला समाज की पंचायत तक पहुंचा...

मामला तब खुलकर सामने आया जब दोनों के साथ रहने की इच्छा की जानकारी परिवार और रिश्तेदारों को हुई। इसके बाद परिजनों ने विरोध किया और मामला समाज की पंचायत तक पहुंच गया। पंचायत में परिवार के लोगों के साथ दोनों को बुलाया गया। देर रात तक उन्हें समझाने का प्रयास किया गया।

ग्राम पंचायत में कभी परिवार की चिंता सामने रखी गई तो कभी रिश्तों की मर्यादा का हवाला दिया गया। दोनों को समझाया गया कि उनके फैसले से परिवार और समाज में गलत संदेश जा सकता है। उम्र के अंतर से लेकर रिश्तों की स्थिति तक तमाम पहलुओं पर बातचीत हुई। बावजूद इसके महिला और युवक अपने फैसले पर कायम रहे।

रात बढ़ती गई, पंचायत चलती रही और समझाइश का दौर भी जारी रहा, लेकिन न महिला पीछे हटी और न ही 26 वर्षीय युवक ने अपना फैसला बदलने की हामी भरी।

शहर कोतवाली पुलिस ने भी किया समझाने का प्रयास

मामला आखिरकार पुलिस तक पहुंचा। शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की और परिवार के लोगों के साथ मिलकर दोनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों अपने फैसले पर कायम बताए जा रहे थे और परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।

अब यह मामला सिर्फ एक परिवार का विवाद नहीं रह गया है, बल्कि रिश्तों की परंपरागत परिभाषा, सामाजिक स्वीकार्यता और व्यक्तिगत फैसले को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में सामने आने वाले तथ्यों और किसी शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मैनपुरी के शहर कोतवाली का यह प्रकरण सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच