यूपी में अब बेसहारा गोवंश को मिलेगा आश्रय  (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

यूपी में त्योहारों और सर्दियों में गोवंश के लिए विशेष अभियान,बेसहारा गोवंश को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाएगा

Protection Bovine Animals UP: यूपी में गोवंश संरक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए गोवंश आश्रय स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

राजेश कुमार मिश्र, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • सड़कों पर निराश्रित गोवंश की मौजूदगी के लिए चलेगा अभियान

  • बाजारों-मंडियों से लेकर राजमार्गों तक होगी पेट्रोलिंग

  • निकायों के अधिशासी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

Stray Cattle Identified Moved Safe Locations: त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सर्दियों में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। गोवंश संरक्षण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए गो-आश्रय स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसका उद्देश्य गोवंश को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के साथ उनकी समुचित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना है। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर पेट्रोलिंग की जाएगी और सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को चिह्नित कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।

राजमार्गों, बाजारों, हाटों और मंडियों के आसपास होगी निगरानी

त्योहारों के दौरान राजमार्गों, बाजारों, मंडियों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए इन स्थानों पर विशेष अभियान चलाने और नियमित पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के साथ ही बाजारों, हाटों और मंडियों के आसपास निराश्रित गोवंश की मौजूदगी रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के तहत सड़कों पर घूम रहे गोवंश को चिह्नित कर संरक्षित किया जाएगा।

नगर निकायों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

गोवंश संरक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। नगर आयुक्तों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा बाजारों, मंडियों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। त्योहारों के दौरान बढ़ते यातायात को देखते हुए पेट्रोलिंग और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।

7,700 आश्रय स्थलों में 16 लाख गोवंश संरक्षित

प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए व्यापक व्यवस्था विकसित की गई है। प्रदेश में 7,700 से अधिक गो-आश्रय स्थलों के माध्यम से 16 लाख से ज्यादा निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया गया है।

प्रयास केवल निराश्रित गोवंश को आश्रय उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी समुचित देखभाल, नस्ल सुधार और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि को भी इस रणनीति का हिस्सा बनाया गया है।

इसके तहत गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था मजबूत करने के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नंदिनी कृषक समृद्धि योजना से डेयरी उद्यमों को मिल रहा बढ़ावा

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में नए उद्यम विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

इससे पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय की स्थापना और विस्तार के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। इसका उद्देश्य गोवंश संरक्षण को पशुपालकों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से जोड़ना है।

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर