Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Chhath Puja Special Buses: छठ पर्व पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! दिल्ली से 77 स्पेशल बसें चलेंगी, किराये में 134 से 1,028 रुपये तक की छूट। अब ट्रेन की वेटिंग और महंगे बस किराये की चिंता खत्म।
chhath puja special bus services from delhi to bihar
छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार जाने वालों को बड़ी राहत(सोर्स- डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छठ में दिल्ली में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोग घर जाने की चिंता में पड़ जाते हैं।

  • छठ पर ट्रेन में टिकट पाना मुश्किल होता है और बस का किराया भी महंगा पड़ सकता है।

  • ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने 77 बसें शुरू करने का फैसला किया है।

Chhath Puja Special Delhi to Bihar Bus: छठ पर्व के समय दिल्ली में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोग घर जाने की चिंता में पड़ जाते हैं। ट्रेन में टिकट पाना मुश्किल होता है और बस का किराया भी महंगा पड़ सकता है। ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने 77 अंतरराज्यीय बसें शुरू की हैं।

इन बसों में यात्रा करने पर यात्रियों को 134 रुपये से लेकर 1,028 रुपये तक की छूट मिलेगी। ये बसें दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के पांच मंडलों के लिए चलेंगी।

दिल्ली और बिहार सरकार में समझौता

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने गुरुवार को जानकारी दी कि छठ पर्व के दौरान घर लौटने वाले लोगों को सुरक्षित और सस्ते सफर की सुविधा देने के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने मिलकर यह योजना शुरू की है। इस संबंध में दोनों राज्यों के बीच समझौता भी हुआ है।

बिहार के इन इलाकों के लिए बस सेवा शुरू

शुरुआती योजना के तहत आनंद विहार बस टर्मिनल से कुल 77 बसें चलाई गई हैं, जो बिहार के पांच मंडलों के लिए संचालित होंगी। इनमें से सबसे अधिक 36 बसें मुजफ्फरपुर के लिए निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा, पटना के लिए 13, पूर्णिया के लिए 12, गया जी के लिए 10 और दरभंगा के लिए 6 बसें चलाई जाएंगी।

इस व्यवस्था से यात्रियों को बिहार के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो छठ पर्व मनाने अपने घर जाना चाहते हैं।

किराये में छूट से यात्रियों को मिलेगी राहत

इन बसों में यात्रियों को केवल एक प्रकार की सीट का विकल्प नहीं मिलेगा। इनमें एसी और नॉन-एसी के साथ स्लीपर और सीटर की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसका मतलब है कि यात्री अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार बस का चयन कर सकेंगे।

chhath puja special bus services from delhi to bihar
EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताया कि सभी प्रकार की बसों के किराये में छूट दी जा रही है। यात्रियों को रूट और बस की श्रेणी के अनुसार 134 रुपये से 1,028 रुपये तक की बचत होगी। यह छूट त्योहार के समय घर जाने वाले लोगों को किराये में राहत प्रदान करेगी।

स्पेशल बसों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम

दोनों सरकारों के बीच हुए समझौते में बसों की सुरक्षा से संबंधित कुछ शर्तें तय की गई हैं। इस सेवा के तहत केवल BS-VI मानक वाली पर्यावरण के अनुकूल CNG और इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की अनुमति दी जाएगी। बसों में लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम और इमरजेंसी बटन लगाना भी अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही, दिल्ली और बिहार में जारी किए गए टिकट दोनों राज्यों में मान्य होंगे। मतलब, टिकट व्यवस्था दोनों जगह समान रहेगी। दिल्ली और बिहार सरकार के समझौते के तहत यात्रियों को बिना किसी परेशानी यात्रा का लाभ मिलेगा।

दिल्ली और बिहार सरकार में 10 साल का समझौता

दिल्ली और बिहार सरकार के बीच किया गया यह समझौता कानूनी प्रावधानों के तहत अगले 10 वर्षों तक मान्य रहेगा। इस कदम से त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की आय में वृद्धि होने की संभावना भी है।

chhath puja special bus services from delhi to bihar
छठ पूजा के नहाय-खाय पर दीघा घाट पहुंचे नितिन नबीन, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, साझा की बचपन की यादें

इस योजना का उद्देश्य छठ पर्व के समय दिल्ली में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोगों को घर जाने के लिए सस्ता और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है। गौरतलब है कि हर साल दिवाली और छठ पूजा के समय दिल्ली से बिहार और पूर्वांचल के लिए भारी संख्या में लोग यात्रा करते हैं।