Sukanya Samriddhi Yojana: सिर्फ 1,000 रुपये महीने की बचत से बनेगा 5.5 लाख का फंड! जानें योजना का पूरा गणित

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सिर्फ 1,000 रुपये महीने की बचत से 5.5 लाख रुपये का फंड बनाएं। जानें योजना के नियम, ब्याज दर और टैक्स छूट के फायदे।

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना एक बेहतरीन विकल्प है। इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में खाता खोला जा सकता है। चालू तिमाही के दौरान इस स्कीम पर 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। योजना के नियमों के मुताबिक इसमें एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। पैसे जमा करने की अवधि 15 साल होती है, जबकि खाता 21 साल की अवधि पूरा होने पर मैच्योर होता है।

यदि कोई अभिभावक हर महीने 1,000 रुपये यानी साल के 12,000 रुपये निवेश करता है, तो 15 साल में कुल 1.80 लाख रुपये का निवेश होगा और 8.2 प्रतिशत की मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर करीब 5.5 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसी प्रकार अलग-अलग मासिक निवेश के आधार पर बड़ा फंड जुटाया जा सकता है। इसके अलावा नियमों के तहत बेटी की उच्च शिक्षा के लिए राशि निकाली जा सकती है तथा आयकर अधिनियम के अंतर्गत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

संबंधित खबरें

No stories found.