किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

Two SPOs Killed in Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या के बाद पुलिस ने तीन आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 30 लाख का इनाम मिलेगा।
Two SPOs Killed in Kishtwar
दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों के पोस्टरSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • किश्तवाड़ पुलिस ने तीन सक्रिय आतंकियों की तस्वीरों वाले पोस्टर जारी किए हैं।

  • मोहम्मद अमीन, रियाज अहमद और मुदस्सिर हुसैन की गिरफ्तारी में मददगार सूचना पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

  • दच्छन के दूरदराज इलाके में दो SPO के गोलियों से छलनी शव मिले थे। उनके सर्विस हथियार भी गायब हैं।

Kishtwar Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की हत्या के मामले में शामिल आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। जिला पुलिस ने तीन सक्रिय आतंकियों की तस्वीरों वाला पोस्टर जारी किया है। साथ ही, उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए कुल 30 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

पुलिस के पोस्टर में मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर, रियाज अहमद उर्फ हजारी और मुदस्सिर हुसैन के नाम और तस्वीरें दी गई हैं। इन पोस्टरों को चेकपॉइंट्स पर लगाया गया है, ताकि संदिग्ध आतंकियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

तीन आतंकियों पर 30 लाख रुपये का इनाम

किश्तवाड़ जिला पुलिस ने तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को कुल 30 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पोस्टर में लोगों से इन आतंकियों के ठिकाने या उनके बारे में कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Two SPOs Killed in Kishtwar
जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपत्ति को किया जब्त

दच्छन के दूरदराज इलाके में मिले दोनों SPO के शव

बता दें कि किश्तवाड़ जिले में बुधवार से लापता दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव गुरुवार सुबह बरामद किए गए थे। दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान थे। अधिकारियों के मुताबिक, शव जिले के दूरदराज दच्छन इलाके में मिले थे।

मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दच्छन के कियार गांव में थी।

कैंप से सेना की पोस्ट जाते समय हुए थे लापता

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को दोनों SPO अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे लापता हो गए। दोनों किश्तवाड़ जिले के कियार-दच्छन के रहने वाले थे।

Two SPOs Killed in Kishtwar
जम्मू-कश्मीर में अब आतंकवाद का होगा खात्मा, भारतीय सेना ने बनाई ये खास रणनीति

दोनों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर 17 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के टीओबी कैंप धरना, सेक्टर मरवाह में लगाई गई थी।

सर्विस राइफलें गायब

दोनों जवानों के शव बरामद होने के बाद उनके सर्विस हथियारों के गायब होने की बात भी सामने आई। घटनास्थल के आसपास का इलाका आतंकियों के प्रभाव वाला बताया जाता है। ऐसे में सुरक्षाबल इस मामले में शामिल आतंकियों की तलाश के साथ गायब हथियारों का भी पता लगाने में जुटे हैं।