Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 10 की मौत; कई घायल

Assam Golaghat Accident: असम के गोलाघाट में NH-27 पर ट्रैवलर गाड़ी कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका है। मृतकों में दो 20 वर्षीय युवकों की पहचान हुई है।
Assam Kaziranga Accident
ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की टक्करSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गोलाघाट जिले के रंगाजन में NH-27 पर ट्रैवलर गाड़ी और कंटेनर ट्रक की टक्कर।

  • हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत, ज्यादातर यात्री कॉलेज छात्र बताए जा रहे हैं।

  • अतुल बोरा और अरुण कुमार (दोनों 20 वर्ष) की पहचान हुई; घायलों को कोहोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Assam Kaziranga Accident: असम के गोलाघाट जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रंगाजन के पास एक ट्रैवलर गाड़ी की कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। ट्रैवलर में सवार ज्यादातर लोग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए कोहोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। टक्कर मारने वाले कंटेनर ट्रक पर कर्नाटक का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था। फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की कुल संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

खबर अपडेट की जा रही है...