तस्वीरों में देखें गोसेवा और जनसेवा का संगम: गोरखपुर में सीएम योगी ने गोवंश को दुलारा, जनता की फरियादें सुनीं
Gorakhpur CM Yogi: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर गोशाला में गोसेवा की और गोवंश को अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई। उन्होंने जनता दर्शन में लोगों की फरियादें भी सुनीं।
गोरखपुर में सीएम योगी का स्नेहिल अंदाज, गोवंश को दुलारा और जनता की समस्याएं सुनकर दिया समाधान का भरोसा।(सोर्स: सोशल मीडिया)
गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने गोवंश पर खूब स्नेह लुटाया। अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाकर गोसेवा की।(सोर्स: सोशल मीडिया)
गोवंश के प्रति सीएम योगी का स्नेहिल अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलार किया और अपने हाथों से भोजन कराया।(सोर्स: सोशल मीडिया)
सीएम योगी ने जनता दर्शन में एक-एक कर फरियादियों से संवाद किया, शिकायतों पर संज्ञान लिया और अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।(सोर्स: सोशल मीडिया)
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली, समाधान का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा।(सोर्स: सोशल मीडिया)
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोगों को शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।(सोर्स: सोशल मीडिया)