सीएम योगी से मिले ध्रुव कुमार त्रिपाठी (सोर्स: नवभारत लाइव)
गोरखपुर

लगातार चौथी जीत के बाद सीएम योगी से मिले ध्रुव कुमार त्रिपाठी, गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंच लिया आशीर्वाद

Gorakhpur Dhruv Kumar Tripathi: सीएम योगी ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं। चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी को 14,887 वोट मिले और उन्होंने राजीव यादव को 307 मतों से हराया।

राजेश कुमार मिश्र, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • जीत के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर सीएम योगी से की मुलाकात

  • 307 वोटों से जीत दर्ज कर चौथी बार एमएलसी बनें ध्रुव कुमार त्रिपाठी

  • गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विधायक विपिन सिंह भी रहे मौजूद

Dhruv Kumar Met CM Yogi: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शनिवार देर रात मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान ध्रुव कुमार त्रिपाठी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी को लगातार चौथी बार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनकी इस जीत पर प्रसन्नता जताई। वहीं, ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करना उनके राजनीतिक सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

गोरखनाथ मंदिर में हुई इस मुलाकात के दौरान गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह भी मौजूद रहे। चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री से ध्रुव कुमार त्रिपाठी की यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर इसलिए क्योंकि शिक्षक एमएलसी चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहा और परिणाम आने तक राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं बनी रहीं।

गौरतलब है कि गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में इस बार कुल 17 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। मतगणना के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कुल 14,887 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव को 307 मतों के अंतर से पराजित किया। राजीव यादव को 14,580 मत प्राप्त हुए। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे।

इस चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत इसलिए भी अहम रही क्योंकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने लगातार चौथी बार अपना दबदबा कायम रखा। इससे पहले भी वह लगातार तीन चुनाव जीतकर विधान परिषद पहुंच चुके हैं। इस बार के चुनाव में भी उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर शिक्षकों के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की।

चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात को भाजपा खेमे में इस जीत के महत्व से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सामने अब शिक्षकों से जुड़े मुद्दों, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी होगी।

पंजाब में AAP को झटका, समाना विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 7 मछुआरों को गिरफ्तार किया, मछुआरा संघ ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की

कांग्रेस और उनके बगलगच्चों की लड़ाई भाजपा से नहीं संविधान से है... लोकतंत्र बचाओ रैली में बोले CM फडणवीस

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिला ग्रीन सिग्नल! सिर्फ साढ़े तीन घंटे में वाराणसी से दिल्ली की यात्रा