कांग्रेस और उनके बगलगच्चों की लड़ाई भाजपा से नहीं संविधान से है... लोकतंत्र बचाओ रैली में बोले CM फडणवीस

Devendra Fadnavis Slams Congress: ठाणे में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली लड़ाई देश के संविधान से है।
cm devendra fadnavis thane rally attacks congress
भाषण के दौरान देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठाणे में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों की असली लड़ाई देश के संविधान से है।

  • वोटर लिस्ट से नाम हटने पर कांग्रेस के विरोध को फडणवीस ने आड़े हाथों लिया।

Loktantra Bachao Arajakta Hatao Rally Thane Devendra Fadnavis Speech: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अवसर पर आयोजित विशाल रैली और पदयात्रा के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस और उनके बगलगच्चों की लड़ाई भाजपा या NDA से नहीं है, बल्कि उनकी वास्तविक लड़ाई देश के संविधान से है।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी और शक्ति प्रदर्शन

ठाणे में आयोजित इस लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली के दौरान प्रमुख नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। इस अभियान में केंद्र सरकार की ओर से वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, गणेश नाईक, प्रताप सरनाईक और महाराष्ट्र की राजनीति के कई अन्य दिग्गज नेता मंच पर एक साथ मौजूद रहे।

बांग्लादेशी घुसपैठियों से कांग्रेस के बेनिफिट का दावा

इस क्रम में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि, SIR के कारण कांग्रेस को इसलिए भी समस्या हो रही है, क्योंकि उन्हें चुनाव में बेनिफिट करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों को बड़ी तादाद में देश से बाहर निकालना पड़ा और इसी वजह से कांग्रेस चिंतित है।

cm devendra fadnavis thane rally attacks congress
दिल्ली में कांग्रेस के मोर्चे के जवाब में नागपुर में BJP की तैयारी, 5 नवंबर को संघ मुख्यालय तक मार्च

कांग्रेस के विरोध पर सीएम फडणवीस तीखा सवाल

भाषण के दौरान SIR के चलते वोटर लिस्ट में हुई छटनी पर विरोधी दलों ने जमकर विरोध किया। इस विरोध पर सीएम फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि, यदि वोटिंग लिस्ट से मृतकों के नाम हटते हैं तो कांग्रेस को क्या समस्या है? क्या कांग्रेस को लगता है कि जिंदा लोग तो उन्हें वोट नहीं देते, क्या पता मुर्दा ही दे दें। इस प्रकार का तीखा तंज सीएम फडणवीस ने कांग्रेस पर किया।

cm devendra fadnavis thane rally attacks congress
नागपुर को जून 2027 तक पानी की चिंता नहीं! फिर भी प्रशासन ने क्यों शुरू की कटौती की तैयारी?

सोशल मीडिया पर मिली-जुली और तीखी प्रतिक्रियाएं

मुख्यमंत्री के इस संबोधन और ठाणे में आयोजित अभियान को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आम जनता और उपयोगकर्ताओं की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

एक तरफ, इस संबोधन को लेकर आलोचकों जैसे अर्चना पवार ने मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान प्रयुक्त शब्दावली के स्तर पर गहरी आपत्ति जताई और अपनी नाराजगी व्यक्त की। वहीं दूसरी ओर, समर्थकों ने ठाणे में अराजकता समाप्त करने के इस प्रयास का स्वागत किया और इस अभियान के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

ठाणे में आयोजित इस अभियान और मुख्यमंत्री फडणवीस के बयान ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा और बहस को जन्म दे दिया है।