'चचा हैं तो सपा है' के पोस्टरों ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, MLC चुनाव परिणाम के बाद लखनऊ में दिखा अलग सियासी संदेश

Lucknow Samajwadi Party Poster: विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में सपा की सफलता के बाद कार्यकर्ता जहां जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं पोस्टरों के जरिए सामने आया यह संदेश कई सवाल खड़े कर रहा है।
samajwadi party poster
लखनऊ में लगाए गए पोस्टर(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चचा के नाम पर सपा की जीत का जश्न

  • पोस्टरों में शिवपाल का जलवा

  • अखिलेश की तस्वीर नदारद

Samajwadi Party Poster: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछने से पहले पोस्टरों के जरिए राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस शुरू हो गई है। एमएलसी चुनाव में मिली सफलता के बाद लखनऊ में लगाए गए पोस्टर जीत के जश्न से आगे बढ़कर राजनीतिक संदेश देते नजर आ रहे हैं। इन पोस्टरों में शिवपाल सिंह यादव को प्रमुखता दी गई है, लेकिन अखिलेश यादव की तस्वीर पूरी तरह नदारद है।

पोस्टरों पर लिखे नारे भी राजनीतिक संदेश देने वाले हैं। कहीं 'चचा हैं तो सपा है' लिखा है तो कहीं 'शिवपाल के जादू से बीजेपी का किला हुआ ध्वस्त' का दावा किया गया है। इन नारों के जरिए शिवपाल यादव की भूमिका को पार्टी की चुनावी सफलता से जोड़ने की कोशिश की गई है। पोस्टर फर्रुखाबाद के सपा नेता राममूर्ति यादव की ओर से लगवाए जाने की जानकारी सामने आई है।

samajwadi party poster
आगरा MLC चुनाव में भाजपा का दांव उलटा! ‘जीत पक्की है’ के भरोसे में रह गए हरि किशोर तिवारी, सपा ने पलटा पासा

पोस्टर के निकाले जा रहे अलग-अलग मायने

इस पोस्टर पॉलिटिक्स ने राजनीतिक गलियारों में एक अलग तरह की चर्चा को जन्म दिया है। सवाल यह है कि जब पार्टी की जीत सामूहिक प्रयासों का नतीजा है, तो पोस्टरों में केवल शिवपाल यादव को ही केंद्र में क्यों रखा गया? क्या समर्थक अपने नेता की संगठनात्मक और चुनावी भूमिका को सामने लाना चाहते हैं या फिर इसके जरिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक कोई सियासी संदेश पहुंचाने की कोशिश हो रही है?

दरअसल, एमएलसी चुनाव में सपा की सफलता के बाद पार्टी कार्यकर्ता जहां जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं पोस्टरों के जरिए सामने आया यह संदेश कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या शिवपाल समर्थक अपने नेता की राजनीतिक भूमिका को अधिक प्रभावशाली बताना चाहते हैं? क्या यह केवल समर्थकों का उत्साह है या फिर विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के भीतर शिवपाल की अहमियत दिखाने की कोशिश?

सबसे अधिक चर्चा अखिलेश यादव की तस्वीर गायब होने को लेकर है। ऐसे समय में जब सपा नेतृत्व लगातार एकजुटता का संदेश दे रहा है, तब पोस्टरों की यह तस्वीर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जाने की वजह बन गई है।

samajwadi party poster
नीरज सिंह ने सपा के 2027 में जीत के दावे को बताया ओवरकॉन्फिडेंस; MLC नतीजों पर कहा- कमियों पर करेंगे आत्ममंथन

रिपोर्ट: ईशांक दीक्षित