

Highlights:
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा।
समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
सनौर के विधायक हरमीत पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
शनिवार को ही AAP ने पंजाब चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।
Harmeet Pathanmajra-Chetan Singh Jouramajr Resigns: इधर आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। उधर, दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है।
समाना और सनौर के 2 विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सामना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके फैसले से राज्य की सियासत में हलचल बढ़ी।
सनौर के विधायक और CM भगवंत मान के रिश्तेदार हरमीत पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिन शनिवार को जारी की गई 40 उम्मीदवारों की पहली सूची में इन दोनों विधायकों के नाम शामिल नहीं थे।
साथ ही, यह भी तय था कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलने वाला था। आम आदमी पार्टी ने पहले ही राजोंध सिंह हंडाया को सनौर का, और सुरजीत सिंह रखरा को समाना का इंचार्ज नियुक्त कर दिया है।
इन दो विधायकों इस्तीफे की खबर से सियासी हलचल तेज हो गई है। टिकट न मिलने के कारण अब पूरी संभावना है कि विपक्षी पार्टी में शामिल होने की योजना बना सकते है।
आपको जानकारी दें, कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर कई मामलों में फंस चुके है। मई, 2026 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को जमानत दी थी।
उनके खिलाफ पटियाला में IPC की कई धाराओं जिनमें 376 और 420 भी शामिल हैं, उसके तहत मामला दर्ज किया गया था। उनके वकील ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली थी। इससे पहले उन्हें अवैध खनन के एक अलग मामले में भी जमानत मिल चुकी थी, जो उनके लिए एक बड़ी कानूनी राहत है।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी की एक बैठक में ये फैसला लिया गया था। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद थे, जहाँ उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की।