उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

80 लाख फॉलोअर्स वाला अखिलेश यादव का FB पेज 12 घंटे से 'लापता'! साजिश या चूक, कोई खबर नहीं

Uttar Pradesh के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बीती शाम से गायब है इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है कि क्या कारण और किन वजहों से यह दिक्कत हुई है।

सौरभ शर्मा

Akhilesh Yadav Facebook Page Blocked: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर एक बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे से उनका आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक गायब हो गया है। इस पेज पर 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, और यह पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से संवाद का एक अहम जरिया था। 12 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पेज के बंद होने की वजह साफ नहीं हो सकी है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट को निलंबित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, "अगर अकाउंट बहाल नहीं किया गया तो पार्टी कानूनी विकल्प तलाशेगी।"

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बंद क्यों हुआ, इस पर रहस्य बना हुआ है। समाजवादी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस बारे में फेसबुक को ईमेल किया गया, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। कुछ जानकार इसे तकनीकी खामी मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि किसी राजनीतिक विरोधी द्वारा आपत्तिजनक कंटेंट की शिकायत किए जाने के बाद फेसबुक ने यह कार्रवाई की होगी। हालांकि, असल वजह क्या है, यह फेसबुक के जवाब के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

सपा नेताओं ने उठाए सवाल, बताया 'लोकतंत्र पर चोट'

पेज के गायब होते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। सपा सांसद राजीव राय ने प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के नेता का अकाउंट ब्लॉक करना न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट है। उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह उनके इशारे पर हुआ है, तो यह कायरता की निशानी है। वहीं, मेरठ से विधायक अतुल प्रधान ने लिखा कि अकाउंट बंद करवाकर सरकार अखिलेश यादव को जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकती।

फेसबुक मौन, पार्टी को आधिकारिक जवाब का इंतजार

इस पूरे मामले पर अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से फेसबुक से सवाल जरूर पूछे गए हैं। शुक्रवार शाम समाजवादी मीडिया सेल ने 'एक्स' पर लिखा, "अखिलेश यादव का एकाउंट क्यों ब्लाक किया गया, फेसबुक मेटा से हमारा सवाल है। ऐसा उन्होंने किस आधार पर किया? क्या ये नीतिगत मामला है? या इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण है?" अब सभी को फेसबुक की तरफ से आने वाले जवाब का इंतजार है, जिसके बाद ही इस मामले पर से पर्दा उठ सकेगा।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट