समाजवादी पार्टी का होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह, अखिलेश बोले- हमारा देश सपेरों का देश

Akhilesh Yadav: लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में आओ गले मिलें होली-ईद मिलन कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि संगीत से हमें बहुत लाभ मिलता है और इससे हम अपने देश में फैली अशांति को खत्म कर सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में आयोजित होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह में कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, यहां हर त्योहार मिलजुल कर मनाया जाता है। यही हमारी ताकत है, यही हमारी पहचान है। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहना है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आओ गले मिलें कार्यक्रम के तहत होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह का आयोजन करके सभी धर्मों, संप्रदायों और समुदायों के धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने एकत्र करके एकता, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देने की कोशिश की गयी। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि सपा ने कुछ ऐसे काम किए हैं, जो भाजपा को अभी भी समझ में नहीं आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com