Motorola Smartphone Deals: Flipkart Big Billion Days Sale 2026 शुरू होने से पहले स्मार्टफोन डील्स लगातार सामने आ रही हैं। जिसमें अब Motorola के पांच स्मार्टफोन पर मिलने वाली कीमतों का खुलासा किया गया है। बता दें कि इस लिस्ट में बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के फोन शामिल हैं। इसकी खास बात यह है कि इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹13,999 रुपये बताई जा रही है। वहीं टॉप मॉडल Motorola Signature की कीमत ₹57,499 रखी गई है। साथ ही Flipkart BBD Sale सभी ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
Flipkart की ओर से सामने आई जानकारी में बताया जा रहा है कि Big Billion Day Sale में Motorola Signature, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro, Moto G37 Power और Moto G06 Power पर डील मिल रही है। जिसकी कुछ कीमतों में बैंक ऑफर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।
लिस्ट में सबसे महंगा Motorola Signature है जिसकी BBD कीमत ₹57,499 बताई गई है। कंपनी की वेबसाइट पर इसका 12GB+256GB वेरिएंट फिलहाल ₹59,999 में लिस्ट है। वहीं फोन में 6.8 इंच का 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है। साथ ही कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर दिया गया है।
वहीं Motorola Edge 70 Pro 5G की BBD कीमत ₹36,999 बताई गई है। इसकी मौजूदा कीमत ₹39,999 से शुरू होती है। वहीं फोन में 6.7 इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP सेल्फी कैमरा भी है।
Motorola Edge 70 Fusion को Flipkart BBD Sale में ₹29,999 में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.8 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP+13MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7000mAh बैटरी और 68W TurboPower चार्जिंग भी दी गई है।
इस लिस्ट में कम बजट वाले ग्राहकों के लिए Moto G06 Power ₹13,999 में आने वाला है। इसके 4GB+64GB मॉडल की मौजूदा कीमत ₹15,249 है। इसमें 6.88 इंच 120Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी मिलती है। वहीं Moto G37 Power 5G की BBD कीमत ₹16,999 बताई गई है जबकि इसकी मौजूदा कीमत ₹19,999 से शुरू होती है। इसमें 6.67 इंच 120Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 50MP मेन कैमरा मिलता है। लेकिन अंतिम कीमत और बैंक ऑफर सेल शुरू होने पर स्पष्ट होंगे।