iPhone 18 के बाद Apple का बड़ा धमाका, अक्टूबर में आ सकते हैं ये नए डिवाइस, Home Hub से MacBook Pro तक

New Apple Products 2026: Apple अक्टूबर में एक और लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है। जानकारी में बताया जा रहा है कि इसमें HomePod Mini, स्क्रीन वाला Home Hub और नया Apple TV 4K शामिल हैं।
After the iPhone 18 Apple new devices Home Hub to the MacBook Pro arrive in October
Apple का एक और इवेंट।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Apple October Event: Apple ने सितंबर में iPhone 18 सीरीज और iPhone Duo लॉन्च कर टेक जगत में हलचल मचा दी है लेकिन कंपनी की इस साल की लॉन्चिंग अभी खत्म नहीं हुई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Apple अक्टूबर में एक और लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है। वहीं इस इवेंट में कंपनी कई नए डिवाइस पेश कर सकती है जिनमें HomePod Mini, स्क्रीन वाला Home Hub और नया Apple TV 4K शामिल हैं। इसके अलावा iPad Mini, iMac और MacBook Pro के अपडेटेड मॉडल भी चर्चा में आ रहे हैं।

अक्टूबर में फिर होगा Apple का इवेंट?

MacRumors के अनुमान के मुताबिक, Apple अक्टूबर में एक अलग लॉन्च इवेंट कर सकता है। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इस दौरान किन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाला है। वहीं अभी तक माना जा रहा है कि कुछ डिवाइसेज को इवेंट के बजाय सीधे प्रेस रिलीज के जरिए भी पेश किया जा सकता है।

OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया iPad Mini

जानकारी में बताया जा रहा है कि Apple के नए iPad Mini को लेकर भी काफी चर्चा हरो रही है। जिसमें रिपोर्ट्स यह बताती है कि इसमें A20 Pro या A19 Pro चिपसेट में से कोई एक दिया जा सकता है। इसके अलावा OLED डिस्प्ले, नया स्पीकर सिस्टम और वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन मिलने की बात सामने आई है। वहीं नए iMac में M6 चिपसेट और 24-इंच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें नए कलर ऑप्शन भी पेश किए जा सकते हैं। दूसरी तरफ 14-इंच MacBook Pro को M6 चिप के साथ अपडेट किए जाने की चर्चा हो रही है।

After the iPhone 18 Apple new devices Home Hub to the MacBook Pro arrive in October
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर बदलना है? अब घर बैठे ऐसे करें अपडेट, नहीं पड़ेगी ब्रांच जाने की जरूरत

HomePod Mini में Siri AI पर नजर

Apple के स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स भी इस बार खास आकर्षण हो सकते हैं। नए HomePod Mini में बेहतर साउंड, नया चिपसेट, N1 चिप और Wi-Fi 7 सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है। इसमें दूसरी जनरेशन का Ultra Wideband चिप और Siri AI सपोर्ट भी मिल सकता है। साथ ही कंपनी नया रेड कलर ऑप्शन भी ला सकती है।

स्क्रीन वाला Home Hub और नया Apple TV

बताया जा रहा है कि Apple के स्क्रीन वाले स्मार्ट होम डिवाइस को फिलहाल Home Hub या HomePad नाम से चर्चा में बताया जा रहा है। इसमें 7-इंच स्क्वायर स्क्रीन, A18 चिप, Siri AI और FaceTime सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसे टेबलटॉप और वॉल-माउंटेड डिजाइन में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा नए Apple TV 4K में A17 Pro चिप, 8GB RAM, N1 नेटवर्किंग चिप और Wi-Fi 7 मिलने की चर्चा है। नया Siri Remote भी इसके साथ आ सकता है।

लेकिन Apple ने अभी इनमें से किसी भी डिवाइस की लॉन्च डेट या फाइनल स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए अभी के लिए इन जानकारियों को रिपोर्ट्स और लीक्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

After the iPhone 18 Apple new devices Home Hub to the MacBook Pro arrive in October
Samsung के इन 5G फोन की कीमत बढ़ी, ₹3,000 तक महंगे हुए यह फोन, जानें नई कीमत
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com