Flipkart Sale में iPhone 17 पर ₹20,000 तक की बचत, जानें कैसे मिलेगा सबसे कम दाम

iPhone 17 Price Drop India Flipkart: Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने जा रही है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि इसमें iPhone 17 कि कीमत कम हो सकती है।
Save up to ₹20,000 on the iPhone 17 during the Flipkart Big Billion Days 2026
Flipkart कि iPhone 17 sale.Source. Gemini
Published on: 
Updated on: 

Flipkart Big Billion Days 2026: Flipkart की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने जा रही है। वहीं Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस सेल का देखने को मिल जाएगा। इस फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक कई प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिलने की उम्मीद कि जा रही है। जिसमें खास तौर पर Apple iPhone खरीदने वालों की नजरें इस सेल पर टिकी हुई हैं। बता दें कि iPhone 17 को लेकर सामने आई जानकारी यह बताती है कि बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹79,999 तक पहुंच सकती है।

₹79,999 में मिल सकता है iPhone 17

Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 की संभावित सेलिंग कीमत ₹84,999 बताई जा रही है। यह कीमत चुनिंदा ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए हो सकती है। इसके अलावा ₹2,000 या उससे अधिक के क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 का डिस्काउंट और पुराने फोन पर ₹3,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलने की उम्मीद है।

इन सभी ऑफर्स को जोड़ने पर iPhone 17 की प्रभावी कीमत करीब ₹79,999 तक आ सकती है। लेकिन वास्तविक कीमत ग्राहक के कार्ड, एक्सचेंज डिवाइस और लागू ऑफर्स पर निर्भर करती है।

iPhone 16 भी हो सकता है सस्ता

वहीं इस बार अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो iPhone 16 पर भी नजर रख सकते हैं। इसके 128GB बेस मॉडल की कीमत Big Billion Days सेल के दौरान करीब ₹69,900 से शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिसमें बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर लागू होने पर इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है।

Save up to ₹20,000 on the iPhone 17 during the Flipkart Big Billion Days 2026
Google के ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स देखकर रह जाएंगे हैरान, Search करते ही स्क्रीन पर होगा कमाल

अभी इतनी है iPhone 17 की कीमत

भारत में Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत ₹99,900 है। वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,24,900 में लिस्ट है। ऐसे में सेल के दौरान मिलने वाले बैंक और एक्सचेंज ऑफर खरीदारों के लिए कीमत में अच्छा अंतर पैदा कर सकते हैं।

8 अक्टूबर से शुरू होगा अर्ली एक्सेस

जानकारी के लिए बता दें कि Flipkart Big Billion Days Sale आम ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से शुरू होगी। लेकिन Flipkart Plus और Black मेंबर्स के साथ Flipkart Credit Card होल्डर्स को 8 अक्टूबर रात 12 बजे से अर्ली एक्सेस दें दिया जाएगा। जिसमें सेल के अंदर स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, अप्लायंसेज और फैशन समेत कई कैटेगरी पर ऑफर्स देखने को मिलने वाले है।

जैसा कि सभी को पता है कि Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के बाजार में आने के बाद पुराने मॉडल्स पर डिस्काउंट की उम्मीद भी बढ़ गई है। लेकिन अंतिम कीमत और ऑफर सेल शुरू होने पर ही स्पष्ट होंगे।

Save up to ₹20,000 on the iPhone 17 during the Flipkart Big Billion Days 2026
Google नहीं होता तो इंटरनेट कैसा होता? PageRank से AI Search तक ऐसे बदला सबकुछ
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com