शुभमन गिल और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गिल तोड़ेंगे विराट कोहली का 'दिल', निशाने पर है ये बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 18 रन दूर

शुभमन गिल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों में बतौर कप्तान 585 रन बना दिए हैं। अब उनके पास लॉर्ड्स टेस्ट में दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

संजय सिंह बिष्ट

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया समेत शुभमन गिल को कप्तान बनाने पर कई लोगों ने सवाल खड़ा किया। उनका मानना था कि शुभमन गिल अभी युवा हैं। वो इंग्लैंड जैसे दौरे में कप्तानी और खुद की बल्लेबाजी का दवाब नहीं झेल पाएंगे। अब तक सीरीज को दो मुकाबले हो चुके हैं और कप्तान शुभमन गिल ने अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से उनके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

शुभमन गिल सीरीज के दो मुकाबलों में तीन शतक जड़ दिए हैं। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दो मुकाबलों में उन्होंने 146.25 की औसत के साथ 585 रन बना लिए हैं। अब सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। इस दौरान कप्तान गिल के पास विराट कोहली और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका है।

18 रन बनाते ही टूट जाएगा विराट-राहुल का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज में शुभमन गिल के पास बतौर कप्तान इतिहास रचने का मौका है। इंग्लैंड दौरे में शुभमन गिल से पहले कई पूर्व बल्लेबाजों को कप्तानी का मौका मिला है। इस दौरान राहुल द्रविड़ इंग्लैंड दौरे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2002 की सीरीज में 100.33 की औसत के साथ कुल 602 रन बनाए हैं। जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतकीय पारी शामिल है।

राहुल द्रविड़ के बाद विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 10 पारियों में कुल 539 रन बनाए हैं। विराट ने ये रन 59.30 की ओसत के साथ बनाए हैं। इस लिस्ट में गिल तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। गिल ने अभी तक इस सीरीज में कुल 585 रन बनाए लिए हैं।

अब उनके पास राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। यदि वो लॉर्ड्स टेस्ट में सिर्फ 18 रन बनाते हैं, तो ऐसे में विराट और द्रविड़ दोनों को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे। वैसे भी कप्तान गिल के लिए लीड्स में 18 रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। इस हिसाब ये माना जा सकता है वो इंग्लैंड सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे, क्योंकि लीड्स के बाद भी गिल के पास बल्लेबाजी के लिए दो टेस्ट मुकाबले शेष हैं।

इंग्लैंड दौरे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

  • राहुल द्रविड़- साल 2002- 602 रन
  1. विराट कोहली- साल 2018- 593 रन
  2. शुभमन गिल- साल 2025- 585 रन
  3. सुनील गावस्कर- साल 1979- 542 रन

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें