-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- England Announced For Odi Series Against Indian Womens Team
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, कप्तान की हुई वापसी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
5 मैचों की सीरीज के बाद England Women Team ने भारत के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट की वापसी हुई है।

नैट सिवर-ब्रंट (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद 16 जुलाई से 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्टन के मैदान पर खेला जाना है। श्रंख्ला के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस दौरान इंग्लिश टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी होते हुए दिख रही है।
इंग्लिश कप्तान की हुई वापसी
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में इंग्लिश कप्तान नैट सिवर ब्रंट अचानक से चोटिल हो गई थी। अब वनडे सीरीज में उनकी वापसी हुई है। इसके अलावा इंग्लैंड की 15 सदस्यीय महिला टीम में भारत के खिलाफ कप्तान नैट सिवर ब्रंट के अलावा हरफनमौला खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन व माया बाउचर को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड टीम की हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने टीम के स्क्वॉड का ऐलान करते हुए कहा कि टी20 सीरीज में अभी तक खेले गए मुकाबले में हम दबाव के साथ खेले हैं। ऐसे में हमे एक टीम के रूप में बहुत कुछ सीखने को मिला है। लेकिन वनडे सीरीज में हमें अपनी टीम के खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Happy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर ब्रंट अचानक से चोटिल हो गई थी। जसके बाद वो सीरीज से बाहर हो गई थी और टीम के लिए शेष तीन मुकाबले नहीं खेल पाई थी। वहीं, अब इंग्लैंड टीम की मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है कि उनकी कप्तान वनडे सीरीज में पूरी तरह से फिट होकर खेलते हुए दिखाई देंगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीम मुकाबलों की वनडे सीरीज की शुरुआत 16 जुलाई से होने वाली है। ये सीरीज का पहला मुकाबला होगा, जोकि साउथैम्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जो कि 19 जुलाई को होगा। तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा। यै मैच ली-स्ट्रीट के मैदान पर होगा।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका का टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कारनामा, जिम्बाब्वे को मिली शर्मनाक हार
वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का स्क्वॉड
नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, एम अर्लट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, माया बाउचर, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स, एम्मा लैम्ब, लिंसी स्मिथ।
England announced for odi series against indian womens team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
Aug 05, 2026 | 11:14 AMआवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग
Aug 05, 2026 | 11:12 AMनासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
Aug 05, 2026 | 11:11 AMपेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMसुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














