रॉस टेलर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

न्यूजीलैंड के दिग्गज ने की संन्यास से वापसी, अब इस देश के लिए खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर

Ross Taylor Comes Out Of Retirement: न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज रॉस टेलर ने संन्यास से वापसी कर ली है। हालांकि वो न्यूजीलैंड के लिए समोआ के लिए खेलते दिखेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Ross Taylor Comes Out Of Retirement: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है। वो अब समोआ के लिए खेलते दिखेंगे। टेलर अब एशिया-ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में समोआ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह टूर्नामेंट 8 अक्टूबर से ओमान में खेला जाना है।

रॉस टेलर ने साल 2006 में इंटरनेशनल करियर शुरू किया था। वहीं उन्होंने 2022 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान टेलर ने तीनों फॉर्मेट में कुल 18,199 रन बनाए। वो न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे केन विलियमसन (19,086 रन) हैं।

रॉस टेलर ने क्या कहा?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता रॉस टेलर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मैं नीली जर्सी पहनकर क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा। यह फैसला क्रिकेट में वापसी से कहीं बढ़कर है। अपनी विरासत, संस्कृति, गांवों और परिवार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं खेल को कुछ वापस देने, टीम में शामिल होने और मैदान के अंदर और बाहर अपने अनुभव साझा करने के लिए उत्साहित हूं।

तीन साल बाद टेलर की होगी मैदान पर वापसी

रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी मैच अप्रैल 2022 में खेला था, जिसके बाद तीन साल का स्टैंड-आउट पीरियड पूरा करने पर अब वह दूसरी नेशनल टीम के लिए खेलने के पात्र हो गए हैं। उन्हें अपनी मां की विरासत के चलते समोआ का पासपोर्ट मिला हुआ है। टेलर की मां लोटे समोआ में पैदा हुई थी।

दोस्त के कहने पर समोआ से खेलने के लिए हुए राजी

41 वर्ष के टेलर को उनके दोस्त और तरूण नेथुला ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में समोआ के लिये खेलने की पेशकश की थी। वह अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में जगह बनाने के लिये समोआ का पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच खेलेंगे।

नौ टीमों वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है। सामोआ ने पापुआ न्यू गिनी और जापान के साथ मिलकर ईस्ट एशिया-पैसिफिक का प्रतिनिधित्व किया है। यह टीमें तीन टी20 वर्ल्ड कप स्थानों के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट में ओमान, नेपाल, कुवैत, मलेशिया, कतर और यूएई भी हिस्सा ले रहे हैं।

समोआ की टी20 टीम

कालेब जस्मत (कप्तान), रॉस टेलर, डेरियस विसर, सीन सोलिया, डैनियल बर्गेस, डगलस फिनाउ, सैम फ्रेंच, कुर्टिस ह्यनम-न्यबर्ग, बेन मैलाटा, नोआ मीड, सोलोमन नैश, सैमसन सोला, फेरेटी सुलुलोटो, सौमानी तिआई, इली तुगागा। (एजेंसी इनपुट के साथ)

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?