-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Craig Mcmillan Appointed Full Time Assistant Coach New Zealand Womens Team
न्यूजीलैंड क्रिकेट को मिला नया कोच, अब मैकमिलन तय करेंगे कीवी टीम की दशा व दिशा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
New Zealand Women's Cricket: महिला विश्वकप 2025 से पहले कीवी टीम न्यूजीलैंड ने बड़ा कदम उठाया है। अब महिला टीम के लिए क्रेग मैकमिलन असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी निभाने वाले हैं।

क्रेग मैकमिलन (फोटो- सोशल मीडिया)
New Zealand Women’s Cricket Team: न्यूजीलैंड महिला टीम की दिशा व दशा तय करने के लिए क्रेग मैकमिलन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जी हां, अब वो कीवी महिला टीम के लिए फुल टाइम असिस्टेंट कोच के रूप में काम करेंगे। इसकी जानकारी 2 सितंबर को मिली है। मैकमिलन न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी व बल्लेबाज कोच बेन सॉयर व डीन ब्राउनली के साथ व्हाइट फर्न्स के बल्लेबाजी व फील्डिंग विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। खबर है कि वो इसके आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी इसी हफ्ते से संभालेंगे।
इस भूमिका के तहत मैकमिलन अपना पूरा समय न्यूजीलैंड महिला टीम और विमेंस प्लेयर्स ऑफ इंटरेस्ट कार्यक्रम को समर्पित करेंगे। इस बीच वह कमेंट्री और अन्य कोचिंग प्रतिबद्धताओं से कुछ समय के लिए दूर रहेंगे। गौरतलब है कि क्रेग मैकमिलन इससे ठीक एक साल पहले पार्ट-टाइम कॉन्ट्रैक्ट पर टीम से जुड़े थे।
ये भूमिका मेरे लिए बेहत खास- मैकमिलन
मैकमिलन 2024 में यूएई में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप खिताबी जीत के दौरान टीम के साथ थे। मैकमिलन यह जिम्मेदारी पूर्णकालिक रूप से संभालने पर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “व्हाइट फर्न्स के साथ इस भूमिका में होना मेरे लिए बेहद खास है। महिला क्रिकेट लगातार मजबूत हो रहा है। मैं हमारी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करते रहने के लिए उत्साहित हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
उन्होंने कहा, “पिछला साल बहुत जल्दी बीत गया। मुझे उस टीम का हिस्सा होने का हर पल बहुत अच्छा लगा, जो लगातार बेहतर होती जा रही है, एक-दूसरे को चुनौती देती है और विश्व मंच पर खास प्रदर्शन करती है।” मैकमिलन ने बताया कि विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर न्यूजीलैंड की तैयारियां जोरों पर हैं। व्हाइट फर्न्स ने आगामी विश्व कप की तैयारी के लिए अगस्त में चेन्नई में ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया, ताकि स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों के अनुरूप ढल सकें।
यह भी पढ़ें: पंजाब में बाढ़ त्रासदी पर छलका शुभमन गिल का दर्द, सोशल मीडिया पर दिया इमोशनल रिएक्शन
30 सितंबर से होना है महिला वर्ल्ड कप
विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। 1 अक्टूबर को टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला 6 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद टीम 10 अक्टूबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड की विमेंस वर्ल्ड कप टीम की घोषणा 10 सितंबर को होगी।
एजेंसी इनपुट के साथ
Craig mcmillan appointed full time assistant coach new zealand womens team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMGen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Jul 29, 2026 | 08:44 PMभोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMSawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Jul 29, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














