वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को रोचक बनाने के लिए ICC करेगा ये बड़ा बदलाव, अब नीचे रैंकिंग वाली टीमें भी खेलेगी WTC का फाइनल

आईसीसी की बैठक अप्रैल में होगी। इस बैठक में होने वाली बोर्ड मीटिंग में आईसीसी बोनस अंक देने पर विचार कर रही है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 के साइकल से यह बदलाव देखने को मिल सकता है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को रोचक बनाने के लिए ICC करेगा ये बड़ा बदलाव
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को और रोचक कैसे बनाया जाए, इसके लिए विचार कर लिया गया है। आईसीसी की बैठक अप्रैल में होगी। इस बैठक में होने वाली बोर्ड मीटिंग में आईसीसी बोनस अंक देने पर विचार कर रही है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 के साइकल से यह बदलाव देखने को मिल सकता है। रैंकिंग में ऊंची टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने पर अधिक अंक मिल सकते हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का 2025-27 साइकल जून से शूरू होगा। इस साइकल का पहला सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह सीरीज पांच टेस्ट मैचों को होगा। मौजूदा नियमों के तहत छोटे अंतर या एक पारी के अंतर से जीतने वाली टीम को 12 अंक, मैच टाई होने पर छह अंक और ड्रॉ रहने पर चार अंक दिये जाते हैं ।

बड़ी टीमों को हराने पर मिलेगी बोनस अंक

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बड़े अंतर से मिलने वाली जीत या पारी के अंतर की जीत पर बोनस अंक देने पर विचार कर रही है। एक सूत्र ने बताया कि डब्ल्यूटीसी शुरू होने से ही पारी की जीत पर बोनस अंक देने जैसे मसलों पर लगातार बात हो रही है। कई टीमों का मानना है कि बड़ी टीमों को हराने पर उन्हें उतना प्रतिफल नहीं मिल रहा है। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के पूर्व खिलाड़ी ने इस अच्छी पहल बताया

भारत के एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह अच्छी पहल होगी। टीमों को नतीजे के लिये खेलने की प्रेरणा मिलेगी और हमें रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। आईसीसी प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर जीत दर्ज करने पर भी अतिरिक्त अंक देने की सोच रही है। सूत्र ने कहा कि यह भी प्रेरक होगा। जैसे पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऐसा कम ही होता है कि भारत को कोई टीम भारत में हरा दे लिहाजा प्रतिद्वंद्वी टीम के घर में उसे हराने पर भी अतिरिक्त अंक दिये जाने चाहिये।

Navbharat Live
navbharatlive.com