रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कैंप में भरा जोश, IPL 2026 से पहले सुपर फिट नजर आ रहे हैं 'हिटमैन'- VIDEO

Rohit Sharma IPL 2026: मुंबई कैंप शुरू होने से पहले रोहित शर्मा ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह शानदार फिटनेस के साथ दमदार शॉट लगाते नजर आ रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma Practice Video Ahead of IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम ने प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है और खिलाड़ी धीरे-धीरे टीम से जुड़ने लगे हैं। इस बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी कैंप से पहले ही नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई इंडियंस ने शुरू किया ट्रेनिंग कैंप

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी है। टीम के कई खिलाड़ी कैंप में पहुंच चुके हैं और अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवर, मोहम्मद इजहार और अश्विनी कुमार जैसे खिलाड़ी कैंप में नजर आए। टीम के कोचिंग स्टाफ की निगरानी में सभी खिलाड़ी नए सीजन की तैयारी में जुट गए हैं।

रोहित शर्मा ने दिखाई शानदार फॉर्म

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम कैंप से पहले ही अपनी बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। नेट्स में अभ्यास करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शानदार शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित हाल के दिनों में काफी फिट भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले कुछ समय में अपना वजन भी कम किया है। फिटनेस में आए इस बदलाव का असर उनके खेल पर भी देखने को मिल रहा है और फैंस को उम्मीद है कि वह इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

जल्द टीम से जुड़ेंगे बड़े खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जल्द ही टीम के साथ ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे। टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने भी प्री-सीजन कैंप को लेकर उत्साह जताया है। जयवर्धने ने कहा कि प्री-सीजन का पहला दिन हमेशा खास होता है। जब खिलाड़ी कैंप में पहुंचते हैं तो उनकी ऊर्जा अलग ही स्तर पर होती है। उन्होंने कहा कि टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी अच्छी तरह जानती है और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

महेला जयवर्धने ने आगे कहा कि पहले ही दिन से यह अंदाजा लग जाता है कि टीम पूरे सीजन के लिए कितनी तैयार है। उनका मानना है कि पहले सत्र से ही खिलाड़ियों का इरादा साफ नजर आना चाहिए। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ तक पहुंची थी। ऐसे में टीम इस बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी