IPL 2026 से पहले तैयारियों में जुटी मुंबई इंडियंस, 29 मार्च को कोलकाता के खिलाफ खेलेगी पहला मैच

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने प्री-सीजन ट्रेनिंग शुरू कर दी है। महेला जयवर्धने की देखरेख में टीम ने पहला अभ्यास सत्र किया। फिटनेस ड्रिल और रणनीतिक तैयारियों पर खास फोकस रहा।
Mumbai Indians Started practice for 2026
महेला जयवर्धने (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है और अब फाइनल टच अप दे रहे हैं। इस आईपीएल को लेकर मुंबई इंडियंस भी अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। मुख्य कोच महेला जयवर्धने की देखरेख में पूरी टीम ने इस सीजन का पहला ट्रेनिंग सेशन पूरा किया।

जयवर्धने ने गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे, लसिथ मलिंगा और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन के साथ अभ्यास सत्र को संचालित किया। टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग और फिजियोथेरेपी स्टाफ भी मौजूद थे। इस बार मुंबई की टीम पिछले सीजन से ज्यादा अच्छी दिख रही है। उम्मीद है कि इस बार मुंबई की टीम बाकी टीमों को पटखनी देगी।

जयवर्धने ने क्या कहा?

जयवर्धने ने कहा, "प्री-सीजन के पहले दिन हमेशा कुछ खास होता है। आप देखते हैं कि खिलाड़ी अंदर आते हैं, एनर्जी बनती है। मकसद मजबूत शुरुआत करना होता है। हमारे पास ऐसे लड़के हैं जो इस फ्रेंचाइजी को बेहतर तरीके से जानते हैं। कुछ नए चेहरे भी आए हैं। पहला दिन पूरे कैंपेन का माहौल तय करता है। हम चाहते थे कि हर कोई पहले सेशन से ही यह महसूस करे कि हम कैसे ट्रेनिंग करते हैं, कैसे तैयारी करते हैं, और हम एक-दूसरे के लिए कैसे पेश आते हैं।"

पहला सेशन हमेशा रोमांचक होता है

उन्होंने कहा, "ओपनिंग सेशन टूर्नामेंट से पहले सीरियस काम की शुरुआत है। पहला सेशन हमेशा रोमांचक होता है, लेकिन यह गंभीरता की शुरुआत भी है। हम जानते हैं कि हम किस ओर बढ़ रहे हैं। सेशन निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक हुआ। स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों को मूवमेंट ड्रिल, एजिलिटी रूटीन और फिटनेस असेसमेंट से गुजारा ताकि मुश्किल सीजन से पहले उनकी तैयारी का अंदाजा लगाया जा सके। नए आईपीएल कैंपेन से पहले तैयारियों के तेज होने के साथ ही आने वाले दिनों में बाकी टीम के कैंप में शामिल होने की उम्मीद है।"

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर ट्रेनिंग सेशन की कुछ झलकियां साझा की हैं। सेशन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शर्मा, मयंक रावत, मालेवार, मोहम्मद इजहार और अश्विनी कुमार शामिल रहे। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 29 मार्च को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com