'यह तो बस शुरुआत है, अब पीछे मुड़कर नहीं देखना'; भारतीय टीम को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दिया खास मैसेज

Rohit Sharma: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लय बनाए रखने और और खिताब जीतने की उम्मीद जताई।
Rohit Sharma's Message To Team India
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma's Message To Team India: भारतीय टीम ने 2023 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट्स में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स का खिताब अपने नाम किया है। इसको लेकर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई कि भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें हाल के वर्षों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धियों की लय को आगे भी बनाए रखेंगी और देश के लिए और खिताब जीतेंगी।

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में ICC टूर्नामेंटों में लगातार सफलता हासिल की है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने ICC पुरुष टी20 विश्व कप जीता। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया है। इसके बाद 2025 में हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व में महिला टीम ने पहली बार ICC महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

इसी साल महिला अंडर-19 टीम ने भी ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीता। भारत की 2026 की शुरुआत भी शानदार रही। देश ने रिकॉर्ड छठी बार ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सीनियर पुरुष टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार ICC पुरुष टी20 विश्व कप अपने नाम किया।

पुरुष-महिला टीम का वर्ल्ड कप जीतना शानदार पल रहा

रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीमों की उपलब्धियां देखकर उन्हें गर्व होता है। उन्होंने कहा, “पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम का विश्व कप जीतना एक शानदार पल था। यह केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उन सभी का भी योगदान है जो पर्दे के पीछे काम करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “शानदार प्रदर्शन करना और जो हमने हासिल किया है उसे पाना वाकई गर्व की बात है। पुरुष और महिला टीमों के पास अब वह लय मौजूद है। हमें इसे आगे भी बनाए रखना है।”

सपोर्ट स्टाफ की सराहना की

रोहित ने उन लोगों की भी जमकर सराहना की जो पर्दे के पीछे रहकर सफलता के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा, “सफलता का कोई राज नहीं होता, यह कड़ी मेहनत और थोड़ी किस्मत का नतीजा है। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए बहुत मेहनत की है। इसके लिए स्टाफ और सहयोगियों का धन्यवाद।”

उन्होंने टी20 मुंबई लीग का भी जिक्र किया। इस साल पुरुष टूर्नामेंट के साथ ही तीन टीमों की महिला प्रतियोगिता भी होगी, जिससे लीग और बड़ा और रोमांचक बन जाएगा। रोहित शर्मा के अनुसार, भारतीय क्रिकेट में प्रतियोगिता बहुत है, इसलिए खिलाड़ियों को प्रतिभा के साथ सही समय पर सही मौके मिलने चाहिए। उनका मानना है कि जब एक बार टीम को सफलता और लय मिलती है, तो यह जारी रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com