राधा यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम इंडिया की 'सुपरवुमन', हवा में उड़कर पकड़ डाला कैच, वीडियो हुआ वायरल

Radha Yadav: टीम इंडिया की खिलाड़ी राधा यादव की पहचान दुनिया के बेस्ट फील्डर में होती है। उन्होंने कई बार शानदार कैच पकड़कर सबकों हैरान किया है। उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

IND-W vs ENG-W 5th T20: भारतीय पुरुष टीम के अलावा इस वक्त महिला टीम भी इंग्लैंड के दौरे में है। इस दौरान महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेल रही है। टी20 सीरीज का अंतिम मैच भारत की जीत के साथ समाप्ता हुआ। जिसके बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 3-2 से धूल चटाई। टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला गया। अंतिम मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।

अंतिम मैच में टीम की जीत के अलावा एक खिलाड़ी का शानदार कैच चर्चा में रहा। दरअसल, हम टीम इंडिया की बेहतरीन फील्डर राधा यादव की बात कर रहे हैं। उन्होंने इस मुकाबले में हवा में उड़कर कैच पकड़ा, जिसके बाद हर जगह उनके इस कैच की तारीफ होने लगी। अब लोग उन्हें सुपरवुमन कहकर बुला रहे हैं।

राधा यादव बनी 'सुपरवुमन'

टीम इंडिया की हरफनमौला खिलाड़ी राधा यादव की पहचान दुनिया के बेस्ट फील्डर में होती है। उन्होंने कई बार शानदार कैच पकड़कर सबकों हैरान किया है। इसी बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबलों में उन्होंने एक बार इस बात को फिर साबित कर दिखाया। 20वें ओवर में अरुंधाती रेड्डी गेंदबाजी कर रही थीं। इस ओवर की तीसरी गेंद पर राधा यादव ने एमी जोन्स का कैच बेहतरीन डाइव लगाते हुए पकड़ लिया। ये कैच उतना आसान था नहीं जितना कि राधा यादव ने बनाया। राधा यादव के कैच वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का अंतिम मैच एजबेस्टन में खेला गया। टीम इंडिया ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए थे। बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा ने 75 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। राधा यादव ने अंतिम ओवर में शानदार कैच पकड़ा। जिसके बाद मुकाबले में टीम इंडिया को मोमेंटम मिला।

हरमनप्रीत कौर ने बनाया रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान ने इंटरेशनल क्रिकेट में एक और मुकाम हासिल कर लिया। जैसे ही इस मैच को खेलने के लिए हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरी तो महिला टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बन गई। बता दें कि ये उनका 334वां इंटरनेशनल मुकाबला था।

इससे पहले महिला टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले मिताली राज ने खेले थे। मिताली ने टीम इंडिया से कुल 333 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। अब उनका ये रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौरे ने तोड़ डाला है। हरमनप्रीत ने अब तक कुल 6 टेस्ट, 146 बनडे और 182 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त